लाइव न्यूज़ :

BJP नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर दिया बड़ा बयान, PM नरेंद्र मोदी को बताया भगवान!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2020 20:15 IST

गिरिराज सिंह ने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा कि बुरा ना मानें तो भगवान का उदय तो हो चुका है, जिसे आपने 303 सीट देकर विजयी बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय में गिरिराज सिंह के माल्यार्पण करने के बाद सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा की धुलाई की।गिरिराज सिंह इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर विवादित बयान दे चुके हैं।

बिहार के बेगुसराय से BJP सांसद व नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बेगूसराय के एक कार्यक्रम में कहा कि भारतवंशी और भारत मात को जो आंख दिखाएगा उसकी आंखें निकाल दी जाएंगी क्योंकि क्योंकि नए भारत का उदय हो चुका है।

इसके साथ ही उन्होंने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा कि बुरा ना मानें तो भगवान का उदय तो हो चुका है, जिसे आपने 303 सीट देकर विजयी बनाया है।

इसके पहले भी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। मंत्री के जाने के बाद वहां के स्थानीय राजद व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा की धुलाई की। 

बता दें कि इन दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान के अलावा बेगूसराय में एक हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाने के बाद मीडिया में हाईलाइट हैं।

दरअसल, महिला का अंतिम संस्कार करवाने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिजनों के सामने हाथ जोड़कर उनको मनाया। परिजनों को मनाते हुए गिरिराज सिंह का वीडियो सोसश मीडिया पर भी आया है। वीडियो को ट्विटर पर गिरिराज सिंह ने रिट्वीट भी किया है। गिरिराज सिंह वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं,  'हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।' वीडियो में गिरिराज सिंह परिजनों से हाथ जोड़कर विनती करते भी दिख रहे हैं। 

13 फरवीर को बेगूसराय की उक्त महिला की मौत के बाद परिजन शव को दफनाने ले जा रहे थे। इसकी सूचना पहले वहां के स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर परिजन को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगिरिराज सिंहबिहारबेगूसरायभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला