लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने अल्लाह और अजान को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- कोई शक नहीं जल्द ही माइक से आवाज देना हो जाएगा खत्म

By आजाद खान | Updated: March 13, 2023 14:45 IST

बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने अपने विवादित बयान में पीएम मोदी का भी जिक्र किया है और कहा है कि उन्होंने सभी धर्म का सम्मान करने को कहा है। इसके बाद उन्होंने अल्लाह और अजान को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ईश्वरप्पा का एक विवादित बयान सामने आया है। नेता द्वारा अल्लाह को बहरा और अजान से सिर दर्द होने की बात कही गई है। भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने यह भी कहा है कि कोई शक नहीं कि जल्द ही माइक से अजान देना बंद हो जाएगा।

बेंगलुरु: अजान को लेकर कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अजान की आवाज से मुझे सिर दर्द होता है। यही नहीं उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि क्या अल्लाह बहरा है जो आप माइक पर प्रार्थना करते हो। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेता एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान वहां अजान होने लगा था। ऐसे में उन्होंने यह बयान उसी समय दिया है। भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने अजान वाले मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का भी जिक्र किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला आ जाएगा। 

अजान को लेकर भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा है कि "मैं जहां भी जाता हूं यह (अजान) मेरे लिए सिरदर्द होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। यह आज नहीं तो कल आ ही जाएगा और यह खत्म हो जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा है कि "पीएम मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा, लेकिन मुझे पूछना चाहिए कि क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकता है जब आप माइक पर चिल्लाते हैं? हिंदू भी मंदिरों में भजन और प्रार्थना करते हैं। हम उनसे ज्यादा धार्मिक हैं और यह भारत माता हैं जो धर्मों की रक्षा करती हैं। लेकिन अगर आप कहेंगे कि अल्लाह केवल तभी सुनता है जब आप माइक का इस्तेमाल करते हैं तो मैं ये जरूर पूछूंगा कि क्या वह बहरा है?"

पहले भी दे चुके है विवादित बयान

भाजपा नेता ईश्वरप्पा कर्नाटक के बड़े नेताओं में से एक है जो इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके है और इसके लिए उन्हें धमकी भी मिल चुकी है। बता दें कि इससे पहले ईश्वरप्पा ने टीपू सुल्तान को एक मु्स्लिम गुंडा बताया था और उनके इस बयान को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। 

यही नहीं इससे पहले ईश्वरप्पा ने यह भी कहा था कि एक दिन देश का राष्ट्रीय ध्वज भगवा बनेगा। भाजपा नेता ईश्वरप्पा को पिछले साल अपना मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा था क्योंकि उनके नाम से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। ईश्वरप्पा पर एक ठेकेदार की मौत के लिए "पूरी तरह से जिम्मेदार" होने का आरोप लगा था। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार