लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने पेट्रोल पंप पर ट्रक ड्राइवर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2018 14:18 IST

दयाशंकर सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह के पति हैं। दयाशंकर सिंह तब भी चर्चा में आए थे जब बसपा प्रमुख बहन मायावती पर अभद्र टिप्पणी के कारण उन्हें बीजेपी से निकाल दिया गया था। हालाँकि बाद में उनकी पार्टी में वापसी हो गयी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक पेट्रोल पंप पर बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दयाशंकर ट्रक ड्राइवर को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा झगड़ा पेट्रोल पम्प पर डीजल भराने आये ट्रक ड्राइवर को ओवरटेक को लेकर हुआ। दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह के पति हैं। 

दयाशंकर सिंह तब भी चर्चा में आए थे जब बसपा प्रमुख बहन मायावती पर अभद्र टिप्पणी के कारण उन्हें बीजेपी से निकाल दिया गया था। हालाँकि बाद में उनकी पार्टी में वापसी हो गयी।

बताया जा रहा है कि पीड़ित ड्राइवर ट्रक लेकर डीजल भरवाने के लिए शाहगंज में स्थित कुमार सर्विस स्टेशन पर आ रहा था। इसी बीच सड़क से स्कार्पियो लेकर बीजेपी नेता और उनके साथी गुजर रहे थे। सड़क खाली न होने की वजह से ट्रक ड्राइवर ने साइड नहीं दी, इसी से बीजेपी नेता तमतमा गए। ट्रक जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचा वैसे ही दयाशंकर भी पहुंच गए और फिल्मी अंदाज में उतरक ट्रक ड्राइवर को पीटने लगे।

इसके अलावा दयाशंकर ने अपनी कार से लोहे की रॉड निकालकर ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए और ड्राइवर को रॉड से मारने आगे बढ़े, लेकिन उन्हें उनके साथ आये कुछ लोग ने रोक दिया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर खड़े कर्मचारी तमाशमीन बने रहे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब दयाशंकर सुर्खी में हैं बल्कि साल 2016 जुलाई में उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सड़क से संसद तक बवाल हुआ था। डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दयाशंकर को पहले पद से हटाया और फिर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालाँकि बाद में उन्हें दोबारा बीजेपी में शामिल कर लिया गया।

टॅग्स :बीजेपीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो