लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अभी तक सरकारी बंगले में शिफ्ट नहीं हुए CM कुमारस्‍वामी और येदियुरप्‍पा, ये है कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 10:19 IST

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येद्दयुरप्पा ने सरकारी बंगला लेने से साफ इनकार कर दिया है।

Open in App

कर्नाटक में तमाम उठा-पटक के बाद हाल ही में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार बन गई है। वहीं, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येद्दयुरप्पा ने सरकारी बंगला लेने से साफ इनकार कर दिया है। 

दरअसल कहा जा रहा है येद्दयुरप्पा जिस बंगला को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं वह सरकार ने उन्हें नहीं दिया है। ये वही बंगला नम्बर 2 है जहां येद्दियुरप्पा 1999 से 2013 तक रहे। कहा जा रहा है कि इस बंगले में आते ही वो पहले नेता प्रतिपक्ष बने फिर उप-मुख्यमंत्री और बाद में मुख्यमंत्री यानी ये बंगला येद्दियुरप्पा अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं लेकिन उनको ये नहीं मिल पाया है।

खबर के अनुसार इस बार जेडीएस कांग्रेस सरकार ने उन्हें रेस कोर्स पर बंगला नम्बर 2 की जगह 4 दे दिया है जिस कारण से वह नाराज चल रहे हैं और अभी तक सरकारी बंगले में शिफ्ट भी नहीं हुए हैं। वहीं, उन्होंने कहा है कि हमने पहले ही कांग्रेस से बंगला नंबर 2 मांगा था, लेकिन नहीं दिया तो अब मुझे कोई दूसरा नहीं चाहिए है। ऐसे में मैं अपने ही घर में रहूंगा। सरकार को मुझे दिया जाने वाला बंगला किसी और को अलॉट कर देना चाहिए। वहीं, ये मामला सिर्फ येद्दियुरप्पा तक ही सीमित नहीं है इस श्रेणी में कर्नाटक के सीएम भी शामिल हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी भी ग्रह की दशा और दिशा देखकर ही घर से क़दम बाहर निकालते है और इसी वजह से कुमारस्वामी अब तक सरकारी निवास में नहीं रहते हैं। कहा जा रहा है कि जब वह  2006 में पहली बार मुख्यमंत्री बने तब भी वो सरकारी निवास में तब तक नहीं रहे जब तक उन्होंने ज्योतिषियों के मुताबिक, इसका वास्तु ठीक नहीं करवा लिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब फिर से वास्तुदोष के कारण अभी तक बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील