लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता अचल शर्मा ने दिल्ली के शौचालय पर लगाया 'औरंगजेब मूत्रालय' का पोस्टर, कहा 400-500 साल तक ज्ञानवापी मस्जिद में भगवान शिव को छिपाने का है बदला

By आजाद खान | Updated: May 21, 2022 07:57 IST

इस पर बोलते हुए भाजपा नेता अचल शर्मा ने कहा, “मैं सरकार से जामा मस्जिद की तलाशी लेने की अपील करता हूं। वहां भी, हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलेंगी। ”

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता अचल शर्मा ने एक शौचालय में 'औरंगजेब मूत्रालय' का पोस्टर लगाया है।यह पोस्टर नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लगाई गई है।मुगलों द्वारा मंदिरों पर किए गए अपमान के बदले में यह पोस्टर लगाया गया है।

नई दिल्ली: नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के एक शौचालय पर भाजपा नेता अचल शर्मा ने 'औरंगजेब मूत्रालय' का पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने आम लोगों से एक अपील भी की है कि देश में जहां-जहां मूत्रालय है, उन सभी का नाम बदलकर 'औरंगजेब मूत्रालय' रख दिया जाय। उनका कहना है कि मुगलों द्वारा मंदिरों पर किए गए अपमान का यह बदला है। इस वीडियो को अचल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडेल से शेयर किया है। नेता का यह वीडियो तब सामने आया है जब ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है और कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद की वीडियो सर्वेक्षण भी हुई है। इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट विशेष सहायक आयुक्त द्वारा अदालत में जमा की गई है। 

नेता ने क्या कहा

नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पोस्टर गलाने के बाद शर्मा ने कहा, "मैं हिंदू समुदाय से सभी शौचालयों का नाम औरंगजेब मुत्रालय या शौचालय करने का अनुरोध करता हूं। मुसलमानों ने जो कुछ भी किया है वह सही नहीं है। उन्होंने 400 से 500 साल तक ज्ञानवापी मस्जिद में भगवान शिव को छिपाया है।" शर्मा ने यह भी कहा कि यह अन्याय का जवाब दिया गया है। वह आगे बोले, “मैं सरकार से जामा मस्जिद की तलाशी लेने की अपील करता हूं। वहां भी, हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलेंगी।”

भाजपा चाहती है 40 गांवों का नाम बदलना

कुछ हफ्ते पहले भापजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह कहा था कि भाजपा दिल्ली चाहती है कि दिल्ली के करीब 40 गांवों के नाम बदले जाए क्योंकि यह नाम ‘गुलामी का प्रतीक’ हैं। अभी तक नाम नहीं बदलने पर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने दिल्ली के सीएम को किसी एक समुदाय को खुश करने का भी आरोप लगाया है।

टॅग्स :BJPज्ञानवापी मस्जिदवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप