लाइव न्यूज़ :

गन्ने का एफआरपी बढ़ाने के केंद्र के फैसले का भाजपा किसान मोर्चा ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:08 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गन्ने का उचित और लाभकारी (एफआरपी) मूल्य 290 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया। केंद्र सरकार ने बुधवार को 2021-22 के नये विपणन सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी मूल्य पांच रुपये बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। हालांकि, इसके साथ ही सरकार ने चीनी के बिक्री मूल्य में तत्काल बढ़ोतरी से इनकार किया है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण के लिए काम किया है। हम सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं और गन्ना किसानों को उपहार देने के लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं।’’ भाजपा सांसद और किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने भी इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। तोमर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने किसानों की खेती का खर्च कम किया है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की अधिकांश खरीदी की है। गन्ने का एफआरपी बढ़ाने का फैसला गन्ना किसानों के लिए बड़ा उपहार है।’’ उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान चीनी मिलों की नीलामी होती थी लेकिन जब से मोदी सरकार आई है परिस्थितियां बदल गई हैं। तोमर ने कहा, ‘‘इस सरकार में चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई गई और साथ ही नयी चीनी मिलों की स्थापना भी की जा रही हैं। वर्ष 2013-2014 में किसानों को दो-तीन सालों तक भुगतान नहीं मिलता था लेकिन आज यह स्थिति नहीं है। मोदी सरकार में किसानों की आय बढ़ी है और उन्हें समय पर भुगतान भी किया जा रहा है।’’ विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए चाहर ने कहा कि वह किसानों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के आंदोलन में विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को देखा जा रहा है। देश का किसान काम कर रहा है और वह मोदी सरकार का आभारी है क्योंकि पिछले सात सालों में उनके हित में जो काम हुए हैं वह कांग्रेस के 65 सालों के शासन में नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतArun Govil Meerut Lok Sabha Seat: 'बीजेपी एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्रवाद की बात करती है', बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा

भारतश्रीकांत त्यागी का Video Viral,SP ने कहा उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे...

भारतभाजपा ने मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत को ‘चुनाव रैली’ करार दिया

भारतप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा किसानों, पूर्व सैनिकों को करेगा सम्मानित

भारतप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा किसानों, पूर्व सैनिकों को करेगा सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल