प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा किसानों, पूर्व सैनिकों को करेगा सम्मानित

By भाषा | Published: September 2, 2021 09:17 PM2021-09-02T21:17:06+5:302021-09-02T21:17:06+5:30

On PM's birthday, BJP Kisan Morcha will honor farmers, ex-servicemen | प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा किसानों, पूर्व सैनिकों को करेगा सम्मानित

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा किसानों, पूर्व सैनिकों को करेगा सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को ‘‘किसान जवान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देशभर के सभी जिलों में किसानों और सेवानिवृत्त सैनिकों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता किसानों और रक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: On PM's birthday, BJP Kisan Morcha will honor farmers, ex-servicemen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे