लाइव न्यूज़ :

BJP JDS Alliance: धर्मनिरपेक्ष रुख नहीं छोड़ा, अल्पसंख्यकों की रक्षा करते रहेंगे, एचडी देवेगौड़ा ने कहा-कभी निराश नहीं होने देंगे

By अनुभा जैन | Updated: September 27, 2023 20:16 IST

BJP JDS Alliance: बेंगलुरु स्थित जेडीएस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने अतीत में अल्पसंख्यकों को नहीं छोड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मनिरपेक्ष रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।अल्पसंख्यकों को कभी निराश नहीं होने देंगे।जद (एस) सत्ता की भूखी नहीं है और अवसरवादी राजनीति नहीं करती है।

BJP JDS Alliance: जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने भाजपा के साथ गठबंधन पर बचाव किया है। कहा कि चाहे हम कहीं भी हों, हमने अपनी पार्टी का धर्मनिरपेक्ष रुख नहीं छोड़ा है। हम अल्पसंख्यकों की रक्षा करते रहे हैं।  धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

बेंगलुरु स्थित जेडीएस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने अतीत में अल्पसंख्यकों को नहीं छोड़ा है। जाने नहीं दूंगा। हम उनकी रक्षा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के धर्मनिरपेक्ष रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

देवेगौड़ा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले का बुधवार को बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी को बचाना था। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वह और जद (एस) अपनी धर्मनिरपेक्ष साख बरकरार रखेंगे और अल्पसंख्यकों को कभी निराश नहीं होने देंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जद (एस) सत्ता की भूखी नहीं है और अवसरवादी राजनीति नहीं करती है। जद (एस) ने हाल में नयी दिल्ली में अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा केसाथ बैठक के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया था।

देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘हमने कभी भी अपनी धर्मनिरपेक्ष साख से समझौता करके राजनीति नहीं की है और भविष्य में भी ऐसा करने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं यह बहुत स्पष्ट रूप से कह रहा हूं। कुमारस्वामी के भाजपा नेताओं से मिलने से पहले, मैंने केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) से मुलाकात की थी। इसमें छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने शाह से कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से बात की थी।’’

देवेगौड़ा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी के लिए डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि 50 साल के राजनीतिक संघर्ष में उन्होंने पार्टी द्वारा किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मीडिया समेत सभी को पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम सत्ता के भूखे राजनेता नहीं हैं।

मैंने पूरे राजनीतिक जीवन में अब तक प्रधानमंत्री के रूप में मुश्किल से डेढ़ साल और मुख्यमंत्री के रूप में 10 महीने का कार्यकाल निभाया। शाह के साथ प्रारंभिक चर्चा के बाद, मैंने खुद कुमारस्वामी को आगे बढ़ने के लिए कहा।’’

जद (एस) प्रमुख ने कहा, ‘‘निर्णय लेने से पहले भी, हमारी पार्टी के सभी 19 विधायकों, आठ एमएलसी और पराजित उम्मीदवारों से परामर्श किया गया था और उनकी राय थी कि हमें अब भाजपा के साथ गठबंधन करने के बारे में सोचना चाहिए।’’

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाजनता दल (सेकुलर)एचडी कुमारस्वामीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी