लाइव न्यूज़ :

"भाजपा कोरोना की तरह है और ममता बनर्जी उसकी वैक्सीन हैं", अभिषेक बनर्जी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2023 07:33 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बर्धमान जिले में आयोजित पंचायत चुनाव की रैली में भाजपा को कोरोना वायरस की तरह बताया।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को दी कोरोना वायरस की संज्ञा तृणमूल नेता ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा रूपी कोरोना के खिलाफ कोविशील्ड की तरह हैंउन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा केंद्र की सत्ता में आती है तो लोगों का भविष्य खत्म हो जाएगा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच चल रहा सियासी संग्राम उस समय बेहद खराब मोड़ पर आ गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को कोरोना वायरस की संज्ञा दे दी।

इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी ने इस तंज के साथ इस बात का बी दावा किया कि कोरोना रूपी भाजपा के खिलाफ बचाव के लिए जनता के पास एकमात्र अस्त्र हैं ममता बनर्जी और वो भाजपा रूपी कोरोना के खिलाफ कोविशील्ड की तरह काम कर रही हैं।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार  भाजपा पर अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने बीते बुधवार को बर्धमान जिले के बैद्यपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते ऐसी तीखी टिप्पणी की। जहां 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव होने वाले हैं।

अभिषेक बनर्जी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''भाजपा शासन में जिस तरह से देश के लिए पदक जीतने वाले पहलवानों को मजबूर किया गया कि वो अपने पदक गंगा में डुबो दं, उससे साफ है कि अगर भाजपा दोबारा केंद्र की सत्ता में आती है तो लोगों को मजबूर होना पड़ेगा अपना भविष्य डुबोने के लिए।"

उन्होंने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि भाजपा को सबक सिखाया जाना चाहिए। उसे किसी भी कीमत पर खारिज करना होगा क्योंकि भाजपा कोरोना वायरस की तरह है और अगर उस वायरस से बचना है तो लोगों के पास केवल तृणमूल और ममता बनर्जी ही एक वैक्सीन हैं।"

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनावी रैली में जनता से अपील की कि वो ऐसे प्रत्याशी को वोट करें, जो भाजपा से लड़ने की ताकत रखते हों। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बंगाल के प्रति इतना निष्ठुर है कि उसने मनरेगा और पीएम आवास योजना योजनाओं के लिए बंगाल को मिले धन को रोक दिया है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “भाजपा नेता आपके विकास फंड को रोकने में शामिल हैं। पंचायत चुनाव में तृणमूल की जीत इसलिए जरूरी ताकि वो बंगाल की जनता की ओर से भाजपा को बता सकें कि हम 'बोहिरागोटो' (बाहरी लोगों)द्वारा लागू की गई भेदभावपूर्ण राजनीति का बंगाल में स्वागत नहीं करते हैं।"

तृणमूल नेता बनर्जी ने मध्य प्रदेश में कथित भाजपा नेता द्वारा एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने वाली खबर पर जनता के बीच कहा, "यही भाजपा की वास्तविकता है, वो हमारे आदिवासी समुदाय के इस कदर खिलाफ हैं कि उनके नेता आदिवासी युवक पर पेशाब करते हैं। ऐसे दल से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।"

टॅग्स :Abhishek BanerjeeMamata BanerjeeBJPTrinamool CongressTrinamool
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट