लाइव न्यूज़ :

BJP government: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी सरकार, 6 उपमुख्यमंत्री, देखें कौन-कौन बना सीएम और स्पीकर, सभी लिस्ट आपके सामने

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 12, 2023 17:10 IST

BJP government BJP New CM Face: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी सरकार बनते ही नए युवा नेता को आगे किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा चेहरा पर दांव खेलकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने इन तीन प्रदेश में 6 उपमुख्यमंत्री की घोषणा की है। सभी 6 नेता पहली बार डिप्टी सीएम बनेंगे। 

BJP government BJP New CM Face: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के साथ सबकुछ बदल दिया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी सरकार बनते ही नए युवा नेता को आगे किया गया। भाजपा ने युवा चेहरा पर दांव खेलकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 

छत्तीसगढ़ः

नए मुख्यमंत्री-विष्णुदेव साय

उममुख्यमंत्री- अरुण साव और विजय शर्मा

विधानसभा अध्यक्ष- पूर्व सीएम रमन सिंह।

मध्य प्रदेशः

नए मुख्यमंत्री-मोहन यादव

उममुख्यमंत्री- राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा

विधानसभा अध्यक्ष- पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।

राजस्थानः

नए मुख्यमंत्री-भजन लाल शर्मा

उममुख्यमंत्री-प्रेमचंद बैरवां और दीया कुमारी

विधानसभा अध्यक्ष- वासुदेव देवनानी।

इसके साथ ही भाजपा ने इन तीन प्रदेश में 6 उपमुख्यमंत्री की घोषणा की है। सभी 6 नेता पहली बार डिप्टी सीएम बनेंगे। विधायक प्रेमचंद बैरवां व दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने यहां यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इससे पहले, विधायक दल की बैठक में पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। छत्तीसगढ़ में अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बनाया गया। मध्य प्रदेश में मोहन यादव पर दांव खेला गया और राजस्थान में भजन लाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष नामित किया। पार्टी नेता शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर यह बात कही। निवर्तमान मुख्यमंत्री चौहान ने ‘एक्स’ पर यह भी पोस्ट किया कि प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री होंगे- राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा।

इससे पहले शाम को यहां हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा ने मोहन यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है। वह तीन बार के विधायक और एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं।

ओबीसी मप्र की आबादी का 48 प्रतिशत से अधिक हैं। वह पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए। इसके बाद 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी। भाजपा विधायक निवर्तमान मुख्यमंत्री चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

इसके साथ ही 2003 में उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने के बाद से भाजपा ने चौथी बार ओबीसी नेताओं पर अपना भरोसा जताया है। भारती के बाद, मध्य प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और ओबीसी मुख्यमंत्री- बाबूलाल गौर और चौहान को देखा।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023जेपी नड्डाअमित शाहमोहन यादवभजनलाल शर्माविष्णु देव सायVishnudev Sai
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला