लाइव न्यूज़ :

इस राज्य में खतरे में BJP सरकार!, मुख्यमंत्री से नाराज करीब एक दर्जन विधायक दिल्ली पहुंचे

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 15:35 IST

दिल्ली पहुंचे विधायकों की मांग है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को यथाशिघ्र पद से हटाया जाए। विधायकों ने दिल्ली में टॉप नेताओं से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के विद्रोही खेमे के विधायकों का नेतृत्व राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन कर रहे हैं। बागी विधायकों ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की।विधायकों की मांग है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से विप्लब देब को यथाशिघ्र हटाया जाए।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का ध्यान भले ही अभी बिहार विधानसभा चुनाव व मध्य प्रदेश उप चुनाव पर हो, लेकिन इसी बीच त्रिपुरा में भाजपा सरकार खतरे में दिख रही है। 

इंडिया टुडे की मानें तो त्रिपुरा में सरकार बनाने के करीब ढाई साल बाद सीएम विप्लब कुमार देब को पार्टी के ही कुछ विधायकों के गुस्सा का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि करीब एक दर्जन भाजपा विधायक विप्लब देब से नाराज होकर दिल्ली पहुंच गए हैं।  

इन सभी विधायकों की मांग है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से विप्लब देब को यथाशिघ्र हटाया जाए। टॉप नेताओं से बात करने के लिए सभी विधायक दिल्ली में ठहरे हुए हैं। 

बता दें कि भाजपा के विद्रोही खेमे के विधायकों का नेतृत्व राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन कर रहे हैं। विद्रोही खेमे के अन्य लोगों में सुशांत चौधरी, आशीष साहा, रामप्रसाद पाल, दीबा चंद्र हरखावल, परिमल देब बर्मा, डीसी रांखवाल, अतुल देब बर्मा और बरब मोहन त्रिपुरा शामिल हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, बागी विधायकों ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। इसके अलावा, विद्रोही विधायकों के समूह को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन बीजेपी के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से भी मिले हैं।

भाजपा के बागियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बिप्लब देब पार्टी की त्रिपुरा इकाई में एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं और उनकी सरकार 2018 के चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है।

दिल्ली पहुंचे विधायकों का कहना है कि बिप्लब कुमार देब के शासन के खिलाफ जनता के बीच गुस्सा है। इससे साफ है कि राज्य में एक बार फिर से वाम मोर्चा व कांग्रेस की वापसी के लिए माहौल तैयार हो रहा है। भाजपा ने 2018 में वाम मोर्चे को हराया था जिसने 25 साल तक राज्य में शासन किया था।

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार