लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की पहली लहर से भाजपा सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा : अखिलेश

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:02 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की भाजपा सरकार पर कोविड-19 की पहली लहर से कोई सबक नहीं लेने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा, ‘यही वजह है कि यह महामारी पहले से विकराल रूप में सामने खड़ी है।’

यादव ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सच तो यह है कि भाजपा सरकार को सिर्फ चुनावों की चिंता रहती है, मानव जीवन बचाने की नहीं। पिछले साल संक्रमण और लॉकडाउन के बाद जो हालात बने थे उनसे भाजपा सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोरोना अब पहले से कहीं विकराल रूप में है। रोजाना मौतें हो रही हैं। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। गरीबों को मरने पर भी ठोकरें खानी पड़ रही है। गरीब लोग कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में राज्य की भाजपा सरकार आपदा में अवसर तलाशने वाले जमाखोरों, लापरवाह अधिकारियों और लूट मार में लगे कुछ वर्गों के साथ नूराकुश्ती के दांव आजमा कर जनता को धोखा दे रही है।’’

अखिलेश ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी ने एक ओर भारी तबाही मचा रखी है तो दूसरी तरफ बड़े महानगरों से श्रमिकों के पलायन की गम्भीर समस्या कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही है। भाजपा सरकार ने ढोल पीटा था कि पिछले साल जो लोग भी राज्य में लौटे हैं उन सभी को रोजगार मिलेगा। करीब 1.5 करोड़ रोजगार उपलब्धता का दावा भी किया गया था लेकिन झूठ का पोल खुल गया है। भाजपा ने जनता को धोखा देकर महापाप किया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर मजदूरों का फिर से पलायन हो रहा है। दिल्ली का आनन्द विहार बस अड्डा, नोएडा तथा देश के अन्य राज्यों से लाखों कामगारों का आना जारी है। इनका काम छूटा। अब अपने गांव लौट जाने की बेचैनी है। ट्रेन से भी हजारों लोग आ रहे हैं। पिछले साल की तरह इस साल तो रास्ते में इनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए स्वयं सेवी संगठन भी सामने नहीं आए हैं। सरकार ने अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी है।’’

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘प्रवासी श्रमिकों के प्रति भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में लौट रहे लोगों की जांच और जरुरत के हिसाब से दवाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। राज्य सरकार दिल्ली और दूसरे महानगरों से आ रहे परेशान हाल परिवारों को उनके घर तक पहुंचाने की सुचारू व्यवस्था करने में भी असमर्थ साबित हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह