लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने 21 साल की छात्रा को दिया पंचायत अध्यक्ष का टिकट, चाचा से प्रेरणा लेकर राजनीति में आईं आरती तिवारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 25, 2021 12:22 IST

बीजेपी ने 21 वर्षीय आरती तिवारी को बलरामपुर के जिला अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है । चुनाव के लिए 26 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी ।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने 21 वर्षीय आरती तिवारी को जिला अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया हाल ही में आरती सबसे कम उम्र की पंचायत सदस्य भी बनी थी आरती ने अपने चाचा से प्रभावित होकर पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया

लखनऊ :  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 21 वर्षीय आरती तिवारी को उम्मीदवार बनाया है । आरती बैचलर इन आर्ट्स की तृतीय वर्ष की छात्रा है । हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 17 से जीत हासिल की थी । इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र की पंचायत सदस्य भी बन गई थी । 

चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी और जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है । समाजवादी पार्टी ने किरण यादव को अपने उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जबकि बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है । 

कुल 40 सीटों में से बीजेपी के पास छह हैं जबकि जिला परिषद में सपा के 13 और बसपा के 10 सदस्य हैं । निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 10 सीटों पर जीत हासिल की है । ऐसे में किसी भी पार्टी के पास जीत के लिए आवश्यक आकड़ा नहीं है लेकिन बीजेपी और सपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विभिन्न पार्टियों के बीच संभावित सौदे के लिए अनौपचारिक बातचीत शुरू हो गई । 

आरती तिवारी ने बीजेपी के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा । उन्होंने एसपी प्रत्याशी रामरती को हरा दिया । आरती को 7157 वोटों से जीत हासिल की थी । बीजेपी ने आरती को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया है । खबर के अनुसार, आरती  ने अपने चाचा से प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उतरने का मन बनाया था । 

युवा पंचायत सदस्य उम्मीदवार आरती ने घर-घर जाकर लोगों से गांव के विकास के लिए वोट मांगे थे ।  गांव के लोगों ने भी युवा नेतृत्व का पूरा सहयोग किया और अपने कीमती वोटों से उन्हें विजयी बनाया । आरती की जीत पर बलरामपुर विधायक ने खुशी जाहिर की और आरती की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर लोगों की पहली पसंद बनीं ।  

टॅग्स :बलरामपुरउत्तर प्रदेशविजयी उम्मीदवारों की सूची
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो