लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने राहुल गांधी को दिया नया नाम, पनौती बयान पर पलटवार करते हुए राहुल को बताया 'फ्यूज ट्यूबलाइट'

By अंजली चौहान | Updated: November 25, 2023 14:23 IST

भाजपा ने एक्स पर एक पोस्टर साझा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'ट्यूबलाइट' बताया। पोस्टर का कैप्शन था 'फ्यूज ट्यूबलाइट'।

Open in App

नई दिल्ली: चुनावी माहौल के बीच तमाम पार्टियों में वार-प्रतिवार का दौर चल रहा है। कांग्रेस लगातार सत्ताधारी बीजेपी पर तंज कस रही है वहीं, बीजेपी भी हमला करने से पीछे नहीं हट रही है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर राहुल गांधी का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें 'ट्यूबलाइट' बताया गया।

बीजेपी ने निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता का पोस्टर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' से हूबहू मिलता हुआ बनाया और राहुल गांधी को फ्यूज ट्यूबलाइट करार दिया।

पोस्टर के जरिए बीजेपी ने नए विवाद को जन्म दिया है। ये पोस्टर ऐसे समय में आया है जब हाल ही में राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती करार दिया। इस बयान के बाद राहुल गांधी को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस भी दिया गया। 

बीजेपी ने पोस्टर शेयर करते हुए आगे लिखा है "मेड इन चाइना"। इसमें यह भी लिखा है, "कांग्रेस राहुल गांधी को ट्यूबलाइट के रूप में प्रस्तुत करती है।" इससे पहले 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था और उनकी तुलना ट्यूबलाइट से की थी, जब वह प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री के जवाब में हस्तक्षेप करने के लिए उठे थे। 

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया। कांग्रेस नेता ने पीएम को जेबकतरा और पनौती बताया। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए। आयोग ने कांग्रेस नेता को 25 नवंबर तक का समय अपना जवाब देने के लिए दिया है। 

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक पोस्टर लगाया था जिसमें पीएम मोदी को पर्दे के पीछे दिखाया गया था और उस पर "पनौती-ए-आजम" लिखा हुआ था। 

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो