लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन की 'ताबूत' से तुलना पर भड़की बीजेपी, बोली- "इन पर देशद्रोह का केस दर्ज हो"

By अंजली चौहान | Updated: May 28, 2023 11:51 IST

नए संसद भवन की संरचना में राजद ने साधा निशाना, रविवार को ट्वीट कर संसद भवन की तुलना ताबूत से की। इसके बाद बीजेपी लगातार राजद पर हमलावर है।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन का रविवार को पीएम द्वारा उद्घाटन किया गयाइस मौके पर राजद ने संसद की तुलना ताबूत से की ताबूत से तुलना करने पर भड़की बीजेपी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का रविवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसके तहत 'सर्व-धर्म' प्रार्थना रखी गई और 'सेंगोल' को पीएम ने स्थापित किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल ने रविवार को एक ट्वीट कर कर नए संसद की तुलना 'ताबूत' से की। संसद की सरंचना की तुलना 'ताबूत' से करने के कारण अब इस पर नया विवाद खड़ा हो गया है। राजद की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। 

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, "ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए जिन्होंने नए संसद भवन की तुलना एक ताबूत से की है।" उन्होंने कहा कि राजद सांसद लोकसभा से क्या इस्तीफा दे देंगे?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि आज भले ही सभी दलों के नेताओं ने संसद भवन का बहिष्कार किया हो लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वह नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वह लोग लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है। 

सुशील मोदी ने कहा कि राजद द्वारा नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर यह दिखाता है कि राजद की क्या मानसिकता है। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से ही देश का अपमान करती आई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रही है। 

राजद ने संसद की संरचना की तुलना ताबूत से की

मालूम हो कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन का उद्घाटन किया है। इस बीच राजद की ओर से एक ट्वीट साझा किया गया है जिसमें कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई है।

इस पोस्ट में ताबूत का चित्र साझा किया और लिखा यह क्या है? इस ट्वीट के बाद राजनीति गरमा गई है और राजनीतिक दलों द्वारा बयानबाजी का दौर चालू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता शक्ति यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकतंत्र को दफन कर दिया है।

ताबूत को पोस्ट किया गया है क्योंकि मोदी ने लोकतंत्र की मौत सुनिश्चित की है। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि वह उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पूरे संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही पाठ्यक्रम सुधार की जरूरत है।

टॅग्स :आरजेडीसंसदसुशील कुमार मोदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र