लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यालय में लगी आग, पार्टी ने तृणमूल पर मढ़ा दोष

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:22 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा का कार्यालय आग में जलकर खाक हो गया और पार्टी के नेताओं ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत बबनपुर में स्थित भाजपा के कार्यालय में बुधवार रात आग लग गयी।

पुलिस ने कहा कि मोहनपुर ग्राम पंचायत के तहत बबनपुर इलाके में पार्टी के एक कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कल देर रात आग कैसे लगी। मामला दर्ज किया गया है । ’’

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि यह ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ की करतूत है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह तस्वीर ममता बनर्जी के गुंडा राज में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थिति को बयां करती है। ’’

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने इस घटना का सीधे तौर पर हवाला दिए बिना कहा, ‘‘भाजपा बंगाल के कोने-कोने में पहुंच चुकी है, हमें राज्य में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हिंसा का राज चलाने वाली तृणमूल कांग्रेस का अंत समय आ चुका है।’’

जिला तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि घटना में पार्टी का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है इसलिए भाजपा को हर घटना के पीछे तृणमूल का ही हाथ दिखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम