लाइव न्यूज़ :

Election 2024: एमपी की 24 सीटों पर BJP के चेहरे तय, 5 सीट होल्ड करने की वजह

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 2, 2024 20:34 IST

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने कमलनाथ के छिंदवाड़ा समेत पांच सीटों को फिलहाल होल्ड रखा है । जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा उम्मीदवार तय करने में बीजेपी ने मारी बाजी29 सीटो पर से 24 सीटों पर पार्टी के चेहरे तय

24 सीट पर बीजेपी के चेहरे,सिंधिया और शिवराज भी शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बाजी मारते हुए उम्मीदवारों के पहले सूची जारी कर दी... बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है... पार्टी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को नई भूमिका के भी संकेत दे दिए हैं...  शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने परंपरागत विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे मतलब सब की शिवराज सिंह चौहान अब मध्य प्रदेश की बजाय केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे... वही पार्टी ने गुना सीट पर मौजूदा सांसद के पी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को  गुना से उम्मीदवार घोषित किया... 2019 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने सिंधिया को हराया था...  पार्टी ने विधानसभा चुनाव हारे भारत सिंह कुशवाह, राहुल लोधी फग्गन सिंह कुलस्ते को भी उम्मीदवार घोषित किया है... मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से  24 लोकसभा सीटों पर घोषित उम्मीदवारों की सूची पर नजर डालें तो

मप्र में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

भोपाल - आलोक शर्मामुरैना - शिवमंगल सिंह तोमरभिंड - संध्या रायग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहागुना - ज्योतिरादित्य सिंधियासागर-  लता वानखेड़ेराजगढ़ से रोडमल नागरटीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीकदमोह - राहुल लोधीखजुराहो - वीडी शर्मासतना - गणेश सिंहरीवा - जर्नादन मिश्रसीधी - डा राजेश मिश्राशहडोल - हिमाद्री सिंहजबलपुर - आशीष दुबेमंडला - फग्गन सिंह कुलस्तेहोशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरीविदिशा - शिवराज सिंह चौहानदेवास - महेंद्र सिंह सोलंकीमंदसौर - सुधीर गुप्तारतलाम - अनिता चौहानखरगोन- गजेंद्र पटेलखंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिलबैतुल - दुर्गादास उइके का नाम शामिल है।

पांच सीटें क्यों हुई होल्ड

जिन पांच सीटों को बीजेपी ने होल्ड पर रखा है उसमें इंदौर उज्जैन धार बालाघाट छिंदवाड़ा सीट शामिल है। छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी सांसद नकुलनाथ के खिलाफ किसी मजबूत चेहरे को उतारने की कोशिश में है बालाघाट में बीजेपी को 2023 के चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले कम सीट हासिल हुई थी इस वजह से पार्टी ने इस सीट को भी होल्ड रखा है इंदौर उज्जैन धार सीट पर भी पार्टी किसी मजबूत उम्मीदवार को उतारने की कोशिश में है यही वजह है कि इन सीटों को होल्ड में रखा गया है । कुल मिलाकर जारी हुए सूची में 6 सांसदों के टिकट काटे है ... सबकी पांच सीटों पर पार्टी ने चेहरे बदल दिए है ... ऐसे में देखना होगा कि होल्ड की गई पांच सीटों पर पार्टी किसे मैदान में उतारती है... लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस के पहले लोकसभा की प्रत्याशियों की सूची जारी कर ... लोकसभा के रण में शुरुआती बढ़त तो ले ही ली है ... 

टॅग्स :भारतBJPशिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो