लाइव न्यूज़ :

बिहार में जेठुली में घटी घटना पर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 17:22 IST

बिहार में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने पटना सिटी के जेठुली कांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उदासीनता देख इस्तीफा मांगा है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि एक विशेष दल के गुंडे अपने आका के शह पर राज्य में जातीय उन्माद फैला रहे हैं और तथाकथित सुशासन बाबू हाथ पर हाथ रखकर आराम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जेठुली में घटी घटना पर भाजपा ने नीतीश कुमार को घेराजातीय उन्माद पैदा कर सामाजिक माहौल को बिगाड़ा जा रहा है - सम्राट चौधरीएक विशेष दल के गुंडे राज्य में जातीय उन्माद फैला रहे हैं- सम्राट चौधरी

पटना: बिहार की राजधानी पटना के जेठुली में घटी घटना पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि बिहार की बात तो दूर राजधानी पटना में ही नीतीश राज की पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। पिछले 24 घंटे से पटना सिटी के जेठुली में अराजक स्थिति कायम है। स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर है। मीडिया पर हमला बोला जा रहा है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने पटना सिटी के जेठुली कांड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उदासीनता देख इस्तीफा मांगा है।

उन्होंने कहा कि एक विशेष दल के गुंडे अपने आका के शह पर राज्य में जातीय उन्माद फैला रहे हैं और तथाकथित सुशासन बाबू हाथ पर हाथ रखकर आराम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अंदर इतनी हिम्मत नहीं हो रही है कि उन्मादियों पर कठोर कार्रवाई करें। चौधरी ने कहा कि ऐसे में राज्य को ऐसे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की कोई जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार तुरंत इस्तीफा दें। जनता अब उन्हें बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि छपरा, गोपालगंज, पटना सिटी, दानापुर में उन्माद के बाद जेठुली में जिस तरीके से गुंडों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ टीवी के वरिष्ट पत्रकार रूपेश कुमार और उनके सहयोगी के अलावा कई पत्रकारों पर कायराना हमला किया है, वो दर्शाता है कि बिहार में फिर से एक बार गुंडाराज स्थापित हो गया है।

सम्राट चौधरी ने सवालिया लहजे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि मुख्यमंत्री बताएं कि क्या यह वही भाजपा की नींव पर बनी पुरानी सरकार है, जो खुद के बारे में सुशासन का दंभ दिखाती थी? उन्होंने कहा कि अब गुंडों व अराजक तत्वों के आतंक से कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजर रहा है, जब हत्या, लूट, डकैती व बलात्कार की अनेक बड़ी घटनाएं नहीं घट रही हैं। सत्ता-संरक्षण में अपराधियों द्वारा बिहार को एक बार फिर 1990 के दशक में धकेलने की साजिश लगातार की जा रही है। जातीय उन्माद पैदा कर सामाजिक माहौल को बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। बिहार में प्रत्येक दिन हत्या, लूट एवं दुष्कर्म जैसी दर्जनों संगीन घटनाएं हो रही हैं। सरकार एवं प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते दिनों बिहार में जिस तरीके से राजद नेताओं ने जातीय उन्माद की बीज बोएं हैं, ये सभी घटनाएं  उसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उन्मादियों पर नीतीश जी की ओर से कार्रवाई नहीं करना, सभी घटनाओं पर चुप रहना ये बताता है कि बिहार में जातीय उन्माद, मारपीट, दंगा फैलाने में  राजद- जदयू की मिलीभगत है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार