लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ महापौर चुनाव: भाजपा उम्मीद्वार मनोज सोनकर विजयी, विपक्ष के 8 मत अवैध घोषित किए गए, केजरीवाल ने लगाया धांधली का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 30, 2024 14:12 IST

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के 8 मत रद्द कर दिए गए। 35 पार्षदों के अलावा 1 मत भाजपा सांसद किरन खेर का था। भाजपा के सभी मत सही पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीद्वार मनोज सोनकर ने जीता महापौर पद का चुनावआम आदमी पार्टी ने महापौर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया थाभाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल कर ली है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हो रहे चुनाव, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदस्य कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के एक साथ चुनाव लड़ने के कारण महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने महापौर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया था। 

चुनाव में भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस और AAP मेयर प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। विपक्ष के 8 वोट इनवैलिड घोषित किए गए।  इस चुनाव में बीजेपी की आईएनडीआईए से सीधी टक्कर थी। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि इस पहली सीधी टक्कर में बीजेपी को हरा कर 2024 लोक सभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश देंगे। चुनाव अधिकारी ने कई मत अवैध घोषित किए। इसके बाद बीजेपी का उम्मीदवार मेयर का चुनाव जीत गया।

हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धांधली का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा, "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।"

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के 8 मत रद्द कर दिए गए। 35 पार्षदों के अलावा 1 मत भाजपा सांसद किरन खेर का था। भाजपा के सभी मत सही पड़े। लेकिन विपक्ष को मतों को अवैध घोषित करने को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

टॅग्स :चंडीगढ़BJPअरविंद केजरीवालकांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो