लाइव न्यूज़ :

BJP Candidates List 2024: भोजपुरी अभिनेता पर मेहरबान भाजपा, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और पवन सिंह लड़ेंगे चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 02, 2024 7:15 PM

BJP Lok Sabha Candidates List 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।दिनेश लाल यादव आजमगढ़ और पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे।गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।

BJP Lok Sabha Candidates List 2024: भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भोजपुरी अभिनेता पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मेहरबान है। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), रवि किशन, दिनेश लाल यादव (Dinesh Laal Yadav) और पवन सिंह को टिकट दिया गया है। तिवारी दिल्ली से, रवि किशन (Ravi Kishan) गोरखपुर, दिनेश लाल यादव आजमगढ़ और पवन सिंह (Pawan Singh)आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने नयी दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पिछले दिनों भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मैराथन मंथन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शरीक हुए थे। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, शाह, संगठन महासचिव बी एल संतोष ने विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर उम्मीदवारों के नामों पर विमर्श किया था। अभी तक लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन पार्टी ने इससे पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

पिछले चरण के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने यही रणनीति अपनाई थी और बहुत हद तक यह कारगर भी रही। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा से चुनाव लड़कर दोनों जगहों से जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वड़ोदरा सीट छोड़ दी थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने वाराणसी से 4,79,505 मतों से जीत दर्ज की थी।

साल 2014 में उन्होंने 3,71,784 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। शाह ने 2019 में पहली बार गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़कर 5,57,014 मतों के रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की थी। राजनाथ सिंह 2014 से संसद में लखनऊ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इससे पहले, वह गाजियाबाद से भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। पहली सूची जारी से पहले ही पूर्वी दिल्ली से सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखने का अनुरोध किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPपवन सिंहदिनेश लाल यादव (निरहुआ)रवि किशनमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: कानपुर में सीएम योगी की ललकार, कहा- तीसरी बार मोदी सरकार, अवस्थी को जिताएं

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस ने मुझे धोखा दिया था, मैंने नहीं", सूरत से पार्टी के उम्मीदवार रहे नीलेश कुंभानी ने कहा

भारतPM Narendra Modi Interview: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की घोषणा क्या राष्ट्रीय मुद्दा है? जानिए पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया

भारतPM Narendra Modi Interview: अचानक ऐसा क्या हुआ कि हिंदू कार्ड, मंगलसूत्र और पाकिस्तान के मुद्दे प्रचार में छा गए? पीएम मोदी ने दिया जवाब

भारतPM Narendra Modi Interview: महाराष्ट्र में कौन सा नया उद्योग क्षेत्र पीएम मोदी की प्राथमिकता में है? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतPM Narendra Modi Interview: भाजपा के साथ आने के लिए क्या शरद पवार के साथ कभी चर्चा हुई थी? पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

भारतPM Narendra Modi Interview: "हमने कोविड वैक्सीन बनाकर न सिर्फ अपने नागरिकों को दिया बल्कि विदेशों में भी भेजा", पीएम मोदी ने महामारी की भयावह चुनौती पर कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "यूपी में समाजवादी पार्टी 'निल बटे सन्नाटा' रहेगी, नहीं मिलेगी एक भी सीट", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा

भारतPM Narendra Modi Interview: माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं शहजादे, पीएम मोदी बोले-कांग्रेस की सोच घातक...

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 10 सालों तक ओडिशा में जीत नहीं मिलेगी", नवीन पटनायक का नरेंद्र मोदी की पार्टी पर सीधा हमला