लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ : भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने कहा, मोदी लहर और बतौर सांसद किए गए विकास कार्यों पर भरोसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 14:09 IST

सांसद किरण खेर का मुकाबला चार बार सांसद रहे कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल से है। खेर ने बंसल पर कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ को सफाई और स्वच्छता में नंबर -1 बनाने का वादा किया।

Open in App
ठळक मुद्देखेर ने सवाल किया, ‘‘उन्होंने शहर के लिए क्या किया है? मेरे पांच साल और उनके 15 साल के कामकाज की तुलना करें।मेरी छवि साफ है, वहीं दूसरी ओर पूरे देश को उनकी छवि के बारे में पता है। यह मेरा शहर, मेरा घर है।

भाजपा प्रत्याशी किरण खेर का कहना है कि चंडीगढ़ सीट से दोबारा चुनाव जीतने के लिए उन्हें मोदी लहर और बतौर सांसद किए गए अपने विकास कार्यों पर भरोसा है। किरण खेर का मुकाबला चार बार सांसद रहे कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल से है।

खेर ने बंसल पर कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ को सफाई और स्वच्छता में नंबर -1 बनाने का वादा किया। वहीं बंसल ने खेर पर आरोप लगाया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में चंडीगढ़ तीसरे स्थान से फिसलकर 20वें स्थान पर पहुंच गया है। खेर ने सवाल किया, ‘‘उन्होंने शहर के लिए क्या किया है? मेरे पांच साल और उनके 15 साल के कामकाज की तुलना करें।

उन्होंने कुछ नहीं किया...उनकी काम करने की कोई मंशा भी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी छवि साफ है, वहीं दूसरी ओर पूरे देश को उनकी छवि के बारे में पता है। यह मेरा शहर, मेरा घर है। मैंने यहां बहुत काम किया है... मैं मुखर सांसद रही। मैंने पांच साल से फिल्मों में काम नहीं किया।’’

खेर ने अगले पांच साल के दौरान चंडीगढ़ को संवारने के बारे में अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि वह सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बनाना चाहती हैं, सौर परियोजनाओं को बढ़ावा देना चाहती हैं और शहर को सिलिकॉन वैली की तरह स्टार्ट-अप हब बनाना चाहती हैं।

जीत का विश्वास जताते हुए खेर ने कहा, ‘‘मोदी लहर भी इसका एक कारण है और मैंने पिछले पांच साल में शहर में जो काम किया है, वह भी हैं।’’ अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए खेर ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में काम किया है। सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 27 वर्ष से बढ़ाकर 37 साल किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)किरन खेरनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज