लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव की शादी पर बीजेपी ने कहा- कैसे होगा बारहवीं और एमबीए पास का मिलन 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2018 18:07 IST

बीजेपी के बिहार प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा जब दुल्हन अंग्रेजी में दूल्हे से कुछ पूछेंगी तो तेजप्रताप कैसे उसका जवाब दे पाएंगे।

Open in App

पटना, 6 अप्रैल: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  तेज प्रताप जिससे शादी कर रहे हैं वह पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी हैं और उनका नाम ऐश्वर्या राय है। उन्होंने एमबीए की हुई है और तेज प्रताप यादव सिर्फ बारहवीं पास हैं। इस बात को लेकर हर तरफ काफी चर्चाएं हैं। 

लालू की होने वाली बहू एमबीए और तेज प्रताप यादव सिर्फ बारहवीं पास हैं, इसी बात चुटकी लेते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह शादी अपने आप में एक अजूबा शादी है। 

अंग्रेजी का जवाब कैसे देंगे तेजप्रताप 

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा, तेजप्रताप यादव की शादी जिस लड़की से होने वाली है उसका नाम ऐश्वर्या राय है और वह एमबीए पास है। वहीं तेजप्रताप बारहवीं पास है। उन्होंने कहा कि जब दुल्हन अंग्रेजी में दूल्हे से कुछ पूछेंगी तो तेजप्रताप कैसे उसका जवाब दे पाएंगे। कैसे बारहवीं और एमबीए पास का मिलन होगा। 

शादी में शामिल होंगे देश के कई वीवीआईपी 

तेजप्रताप और ऐश्वर्या की 18 अप्रैल को पटना में सगाई होने वाली है। दोनों की शादी 12 मई को होगी। इस शादी में देश के कई वीवीआईपी लोग शामिल होने वाले हैं। हालांकि अभी गेस्ट लिस्ट मीडिया के साथ शेयर नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें- VIDEO: जय श्रीराम नारों के बीच बीजेपी नेता को कार से खींचकर लात-घूंसों से पिटाई

प्रदेश के मंत्री रह चुके हैं लालू यादव के समधी 

लालू यादव के बेटे की शादी जिनकी बेटी के साथ हो रही है। वह बिहार के छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय हैं। वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं। जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज