लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने शिवराज पाटिल के बयान पर घेरा राहुल गांधी को, बोली, "वे खुद को जनेऊधारी कहते हैं, लेकिन अब असली चेहरा बेनकाब हो गया है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 21, 2022 16:35 IST

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल द्वारा गीता के कृष्ण-अर्जुन संवाद को जिहाद की संज्ञा दिये जाने की तीखी निंदा की और उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने शिवराज पाटिल के बयान को कांग्रेस का आधिकारिक बयान बताते हुए निंदा कीशिवराज पाटिल का बयान महज संयोग नहीं बल्कि गुजरात में कांग्रेस के वोट बैंक का प्रयोग हैआप के नक्शे कदम पर चलते हुए कांग्रेस गुजरात चुनाव के लिए हिंदूओं के अपमान का कार्य कर रही है

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल द्वारा भगवान कृष्ण के गीता को जिहाद से जोड़ने और अर्जुन से उनकी वार्ता को जिहाद के लिए प्रेरित करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस का हिंदुओं के प्रति नफरत की भावना को व्यक्त करने का तरीका बताया है।

इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को कहा "शिवराज पाटिल को कृष्ण-अर्जुन संवाद को जिहाद की संज्ञा दिये जाने का भाजपा तीखी निंदा करता है और उनके इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने की मांग करता है।"

भाजपा प्रवक्त पूनावाला ने कहा, "शिवराज पाटिल इस विवाद को जन्म देने के बाद माफी मांगने की बजाय गीता में कृष्ण-अर्जुन संवाद को जिहाद कहे जाने को सही ठहरा रहे हैं और अपने कथन का बचाव कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के ही एक अन्य नेता उदित राज द्वारा हिंदू आस्था के खिलाफ अपमानजनक बाते कहने और करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की यह घटना दिखाता है कि यह महज संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस के वोट बैंक का प्रयोग है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूनावाला ने कहा कि गुजरात से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी खास वर्ग के वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए लगातार हिंदुओं को गाली दे रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इस बात को समझना चाहिए कि पहले गुजरात आप के नेता गोपाल इटालिया और दिल्ली की आप सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हिंदुओं और उनकी आस्था का मजाक बनाकर आगे बढ़ रहे थे, अब कांग्रेस उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए हिंदू धर्म के अपमान का कार्य कर रही है।"

पूनावाला ने कहा कि शिवराज पाटिल गांधी परिवार के वफादार हैं, जिन्होंने एक जमाने में भगवा आतंकवाद की कहानी गढ़ी थी। शहजाद पूनावाला ने याद करते हुए कहा कि एक समय था जब इसी कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर का विरोध किया था, राम के अस्तित्व पर संदेह किया था। इसी कांग्रेस ने हिंदुत्व को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ने का काम किया था, यहां तक ​​कि कांग्रेस ने 26/11 की घटना को भी हिंदुओं से जोड़ने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि कैसे एक समय में राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व का अपमान किया था और कहा था कि लश्कर-ए-तैयबा हिंदू समूहों से कम खतरनाक नहीं हैं।भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू विरोध का यह पैटर्न संयोग नहीं है बल्कि यह तो गुजरात चुनाव से कांग्रेस के रणनीति का हिस्सा है।

राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए तहसीन पूनावाल ने कहा, "वे खुद को जनेऊ-धारी (ब्राह्मणों द्वारा पहनने वाला धागा) कहते हैं, लेकिन उनके नेताओं द्वारा दिये गये बयान से असली चेहरा बेनकाब हो गया है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शिवराज पाटिल के दिये विवादित बयान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को यह बताना चाहिए कि वो उनकी टिप्पणियों को किस तरह से लेते हैं और क्या वो उन टिप्पणियों को विवादित मानते हुए कार्रवाई करेंगे।"

कांग्रेस पर आक्रामक होते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा, "तथ्य चो यह है कि न तो शिवराज पाटिल माफी मांग रहे हैं और न ही कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके बयान की निंदा की है। जिससे पता चलता है कि शिवराज पाटिल का बयान स्वत: संज्ञान नहीं था बल्कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा गया बयान है।"

टॅग्स :Shivraj PatilCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार