लाइव न्यूज़ :

BJP appoints: भाजपा ने किया बदलाव, रीजीजू बने मिजोरम चुनाव प्रभारी, मल्होत्रा होंगे चंडीगढ़ पार्टी प्रमुख, कांग्रेस नेता एंटनी के पुत्र अनिल होंगे सह-प्रभारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2023 18:58 IST

BJP appoints: भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।महासचिव अनिल एंटनी को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी हैं।

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने बदलाव करना शुरू कर दिया है। मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू को उत्तर-पूर्वी राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने घोषणा की। 

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और पार्टी महासचिव अनिल एंटनी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी हैं। इसके साथ ही पार्टी ने जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में 7 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव एक ही चरण में होगा। मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के नेतृत्व वाली वर्तमान मिजोरम विधानसभा 17 दिसंबर को अपना कार्यकाल समाप्त करने वाली है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। चुनावी प्रक्रिया 13 अक्टूबर को शुरू हो गई। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

12 अक्टूबर को मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष और एमएनएफ नेता लालरिनलियाना सेलो ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने चंडीगढ़ के लिए नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।

 

टॅग्स :BJPजेपी नड्डानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार