लाइव न्यूज़ :

'बॉस की जानकारी के बिना कोई रिश्वत नहीं लेता, OSD की गिरफ्तारी पर सिसोदिया को अमित मालवीय व मनोज तिवारी ने घेरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2020 12:08 IST

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 सालों में पकड़वाए है।''

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा है कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस मामले पर जवाब देना होगा। वह खामोश नहीं रह सकते हैं। मनोज तिवारी ने लिखा, ''भ्रष्टाचार के खिलाफ...अन्ना जी के सहारे बनाई इस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से विश्वासघात किया है।''

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार होने पर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी पर ट्वीट कर साफ कर दिया है कि गोपाल कृष्ण माधव (OSD अधिकारी) पर सीबीआई को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अब इस विवाद पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया पर तीखा हमला किया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, बॉस की जानकारी के बिना कोई रिश्वत नहीं ले सकता है। तो मनोज तिवारी ने विश्वासघात का आरोप लगाया है। 

बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'डिप्टी सीएम के ऑफिस में कोई ओसडी अपने बॉस की जानकारी के बिना रिश्वत नहीं ले सकता। केजरीवाल और सिसोदिया पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफि किए गए आंदोलन से जन्मी पार्टी, भ्रष्टाचार पर ख्त्म होगी।'

मनोज तिवारी ने लिखा, ''भ्रष्टाचार के खिलाफ...अन्ना जी के सहारे बनाई इस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से विश्वासघात किया है। मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम के OSD रंगे हाथ पैसे लेते पकड़ा गया...अब क्या बोलें?'' 

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा है कि दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस मामले पर जवाब देना होगा। वह खामोश नहीं रह सकते हैं। 

मनीष सिसोदिया ने OSD की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर क्या कहा? 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 सालों में पकड़वाए है।''  

जानें क्या है पूरा मामला

सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियामनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्रिकेटWest Bengal: बीजेपी की शानदार जीत के एक दिन बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीएमसी छोड़ी, ममता सरकार के इस मंत्री पर भड़के

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह