लाइव न्यूज़ :

भाजपा शेष चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाने के खिलाफ

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:54 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल भाजपा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की कोविड-19 स्थिति पर हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि वह पश्चिम बंगाल में शेष चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाने के खिलाफ है, क्योंकि ऐसा करने से जिन सीटों पर चुनाव अभी होना है, वहां के मतदाताओं एवं उम्मीदवारों को नुकसान होगा।

बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेता स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि पार्टी ऐसा कोई कदम नहीं चाहती जिससे ‘‘लोकतांत्रिक उत्साह’’ प्रभावित हों।

दासगुप्ता ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कहा कि हमारी पार्टी कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी और अपील की कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाए जिससे अगले चरण में मतदान करने वाले लोगों से भेदभाव हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चुनाव एक साथ कराने (शेष चरणों के) पर कुछ नहीं कहा... हमारा मानना है कि चुनाव आठ चरणों में होंगे।’’

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और इस कारण होने वाली मौतों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार नहीं रोका जा सकता है और आश्चर्य जताया कि उम्मीदवारों और मतदाताओं के अधिकार किस तरह से छीने जा सकते हैं।

दासगुप्ता ने कहा कि शेष चरणों के लिए डिजिटल चुनावी सभाएं संभव नहीं हैं क्योंकि आठ चरणों में से आधे बीत चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘समान अवसर दिया जाना चाहिए... हमने निर्वाचन आयोग को सलाह दी है कि ठोस लोकतांत्रिक संस्कृति एवं सुरक्षा मानकों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह निर्वाचन आयोग पर निर्भर करता है कि वह बताए कि राजनीतिक दलों को क्या करना है। हमने चुनाव आयोग को आश्वासन दिया है कि सभी परिस्थितियों में उसने जो मानक तय कर दिए हैं, भाजपा उनका पूरी तरह पालन करेगी।’’

उन्होंने कहा कि भगवा दल अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जनसभाओं में मास्क देगी ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल बना रहे।

राज्य में अभी तक चार चरणों में 135 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और शेष 159 सीटों पर अगले चार चरणों में 17 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच चुनाव होंगे।

मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल