लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने विपक्ष में सेंध लगाकर राज्यसभा में हासिल किया बहुमत, ऐसा पारित करवाया आरटीआई (संशोधन) विधेयक

By हरीश गुप्ता | Updated: July 26, 2019 08:29 IST

240 सदस्यीय राज्य सभा में भाजपा और राजग (एनडीए) के पास 102 सदस्यों का समर्थन था जबकि विपक्ष के पास 138 सांसद थे. इसके बावजूद विवादास्पद सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक को 117 सदस्यों का समर्थन हासिल कर पारित करवा कर भाजपा ने इतिहास बना दिया.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ,और कांग्रेस को छोड़ अन्य किसी भी विपक्षी दल ने इस बारे में कोई व्हिप जारी नहीं किया थाभाजपा अपने गठबंधन से इतर कुछ अन्य पार्टियों जैसे एआईडीएमके, वायएसआर कांग्रेस और टीआरएस को अपने साथ खड़ा होने के लिए मनाने में कामयाब रही.

पहले जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा रहा था ,वह भाजपा ने कर दिखाया. 240 सदस्यीय राज्य सभा में भाजपा और राजग (एनडीए) के पास 102 सदस्यों का समर्थन था जबकि विपक्ष के पास 138 सांसद थे. इसके बावजूद विवादास्पद सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक को 117 सदस्यों का समर्थन हासिल कर पारित करवा कर भाजपा ने इतिहास बना दिया. 117 सांसदों का समर्थन यह साबित करता है कि सरकार अब राज्यसभा में भी सहज स्थिति में पहुंच गई है.

गुरुवार को राज्यसभा में सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक को पारित किए जाने समय कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने यह मानते हुए कि मतदान में उनकी पराजय तय है, सदन से बहिर्गमन किया. उन्होने यह आरोप भी लगाया कि मतदान के दौरान सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य, विपक्षी सांसदों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे थे. कांग्रेस ने हालांकि तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, वामपंथियों और अन्य को साथ लाने में सफलता हासिल की थी, लेकिन भाजपा अपने गठबंधन से इतर कुछ अन्य पार्टियों जैसे एआईडीएमके, वायएसआर कांग्रेस और टीआरएस को अपने साथ खड़ा होने के लिए मनाने में कामयाब रही.

विधेयक पर अपनी पराजय एक तरह से स्वीकार करते हुए कांग्रेस के जयराम रमेश ने विधेयक पर चल रही चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा भी था कि मुझे जानकारी है कि बहुमत हासिल करने के लिए राज्यों की राजधानियों में फोन किए जा रहे हैं .वायएसआर कांग्रेस के राज्यसभा में दो सांसद है. बताया जाता है कि पीडीपी के दो सांसदों और जद (एस ) के इकलौते सांसद ने मतदान के समय सदन से गायब रहना ही उचित समझा.

अश्चर्यजनक रूप से तेलुगू देशम के दो सांसदों ने भी विधेयक पर बोलते हुए नरम रुख अपनाया, तीन तलाक विधेयक का विरोध कवने की घोषणा कर चुके जद (यू) ने भी इस विधेयक के पक्ष में मत दिया. एक रोचक तथ्य यह भी था कि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ,और कांग्रेस को छोड़ अन्य किसी भी विपक्षी दल ने इस बारे में कोई व्हिप जारी नहीं किया था कि उसके सदस्य सदन में मौजूद रहें. यही कारण था कि जिस समय सदन में मतदान हुआ, काफी कम तादाद में सदस्य उपस्थित थे.

टॅग्स :आरटीआईसंसदराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे