लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि, भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए सभी आठ नमूनों में संक्रमण

By भाषा | Updated: January 11, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली,11 जनवरी भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए सभी आठ नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि हो गई है।

विकास विभाग के तहत पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मयूर विहार फेस-3 के पार्क से चार, संजय झील से तीन और द्वारका से भेजे एक नमूने में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट सोमवार सुबह आई।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि मयूर फेस-3 के सेंट्रल पार्क में पिछले तीन से चार दिनों में करीब 50 कौवे मृत मिले हैं।

दिल्ली की संजय झील को रविवार को 17 और बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद ''अलर्ट जोन'' घोषित कर दिया गया। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस मशहूर जलाशय तथा पार्क को 10 बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद शनिवार को बंद कर दिया था।

सिंह ने बताया कि कुछ नमूने जालंधर भी भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

अधिकारियों ने हौज खास पार्क, द्वारका सेक्टर-9 पार्क, हस्तसाल पार्क और संजय झील को पहले ही एहतियाती तौर पर बंद कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय हौज खास पार्क को बंद कर दिया गया है, जो एक बड़ा जलाशय केंद्र है और वहां हर रोज़ बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हालांकि वहां अभी तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

शहर के सबसे बड़े पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर कुक्कुट बाजार को भी बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल