लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के 8 पक्षियों के नमूनों में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि, जानें बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या करें?

By अनुराग आनंद | Updated: January 11, 2021 11:16 IST

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस मशहूर जलाशय तथा पार्क को 10 बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद शनिवार को बंद कर दिया था। सिंह ने बताया कि कुछ नमूने जालंधर भी भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 

Open in App
ठळक मुद्देएवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू लगातार पांव पसार रहा है और इस तरह से यह अब देश के नौ राज्यों में फैल चुका है।केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है।

नयी दिल्लीभोपाल प्रयोगशाला भेजे गए सभी आठ नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि हो गई है। विकास विभाग के तहत पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मयूर विहार फेस-3 के पार्क से चार, संजय झील से तीन और द्वारका से भेजे एक नमूने में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट सोमवार सुबह आई। अधिकारियों ने पहले बताया था कि मयूर फेस-3 के सेंट्रल पार्क में पिछले तीन से चार दिनों में करीब 50 कौवे मृत मिले हैं। दिल्ली की संजय झील को रविवार को 17 और बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद ''अलर्ट जोन'' घोषित कर दिया गया।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस मशहूर जलाशय तथा पार्क को 10 बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद शनिवार को बंद कर दिया था। सिंह ने बताया कि कुछ नमूने जालंधर भी भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 

9 राज्यों में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक-

एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू लगातार पांव पसार रहा है और इस तरह से यह अब देश के नौ राज्यों में फैल चुका है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। एवियन फ्लू के लिए सभी नमूनों का परीक्षण सकारात्मक रहा। वहीं, मुंबई में भी आज ही इसकी पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए अब सभी राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। विदेश मामलों की संसदीय समिति आज इस पर बैठक करेगी।

जानें पक्षियों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू वायरस-

जानकारों का मानना है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1) जंगली पक्षी में पाया जाता लेकिन वे इससे बीमार नहीं होते। हालांकि, वे इस वायरस से मुर्गी, बत्तख, कौवे, कबूतर, मोर जैसे और भी पक्षियों को संक्रमित कर देते हैं। अब तक इस वायरस से देश के तमाम राज्यों में बीते 10 दिनों में लाखों पक्षियों की मौत भी हो चुकी है। केरल में पिछले कुछ दिनों में 12,000 बत्तखों की मौत हुई है, जिसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु सावधानी बरत रहे हैं। 

जानें पक्षियों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू वायरस-

जानकारों का मानना है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1) जंगली पक्षी में पाया जाता लेकिन वे इससे बीमार नहीं होते। हालांकि, वे इस वायरस से मुर्गी, बत्तख, कौवे, कबूतर, मोर जैसे और भी पक्षियों को संक्रमित कर देते हैं। अब तक इस वायरस से देश के तमाम राज्यों में बीते 10 दिनों में लाखों पक्षियों की मौत भी हो चुकी है। केरल में पिछले कुछ दिनों में 12,000 बत्तखों की मौत हुई है, जिसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु सावधानी बरत रहे हैं। 

जानें क्या इंसानों में भी फैलता है बर्ड फ्लू बीमारी?

वैसे तो इंसानों को बर्ड का उतना खतरा नहीं है जितना कि पक्षियों को होता है। कोई भी व्यक्ति तब बर्ड फ्लू के संक्रमण का शिकार हो सकता है जब वह किसी संक्रमित पक्षी या जानवर से करीबी संपर्क बनाता है। इसके अलावा उन लोगों में भी इस संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है, जो चिकन या अंडा ठीक से पका कर नहीं खाते हैं।

बर्ड फ्लू से बचने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल-

1. वायरस को लेकर साल 2005 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी थी कि अगर आप चिकन, मीट, अंडा अच्छी तरह पका कर खाते हैं, तो ऐसे में H5N1 वायरस का खतरा नहीं रहता है। कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तापमान में अंडा या चिकन पकाना चाहिए।

2.अगर वायरस संक्रमित पक्षियों के झुंड के जरिए फूड चेन में प्रवेश कर चुका है, तो लोगों को चिकन और अंडे खाने के बाद घातक बर्ड फ्लू अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए चिकन, अंडा सही तरीके से पका कर खाएं, कच्चापन ना रहने दें। ऐसे में किसी को खतरा नहीं होगा। लेकिन, साथ ही पक्षियों के साथ सीधे संपर्क में आने से बचें। 

3. 1997 से इंसानों में इस वायरस से वायरस के कई लोग बीमार हुए थे। ऐसे में इससे बचने के लिए छत पर रखी टंकियों, रेलिंग्स या पिजरों को डिटर्जेंट से अच्छी तरह साफ करें। पक्षियों के मल व पंख को भी सावधानी पूर्व साफ करें।

4 संक्रमित व्यक्ति से भी निश्चित दूरी बनाकर रखें। ओपन एयर मार्केट में जाने से परहेज करें और हाइजीन-हैंडवॉश जैसी बातों का खास ख्याल रखें।

5. पोल्ट्री फार्म के पक्षियों के संक्रमित होने के बाद इंसान के बीच इसके फैलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। पक्षियों के मल, लार, नाक-मुंह या आंख से स्राव के माध्यम से भी ये बीमारी इंसानों में फैल सकती है।

टॅग्स :बर्ड फ्लूदिल्लीराजस्थानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज