लाइव न्यूज़ :

बीकानेर होगा डोर-टू-डोर टीकाकरण शुरू करने वाला देश का पहला शहर, कल से बड़े अभियान का आगाज

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 13, 2021 08:46 IST

राजस्थान के बीकानेर में 45 वर्ष से अधिक लोगों के लिए डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 14 जून से होगी । टीकाकरण के लिए दो वैक्सीन वैन और तीन मोबाइल स्टैंडबाय पर हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देबीकानेर में सोमवार से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर जाकर लगाया जाएगा टीका 10 लोगों के साइन अप करने के बाद ही वैक्सीन वैन टीका लगाने के लिए रवाना होगी टीका लगाने के बाद एक मेडिकल स्टाफ व्यक्ति की निगरानी के लिए वहां रहेंगे

जयपुर:  राजस्थान का बीकानेर देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जिसने डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की पहल शुरू की है । बीकानेर में यह सोमवार से 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए शुरू होगा ।

लोगों के घरों तक टीका पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस और तीन मोबाइल टीमें स्टैंडबाय पर है । साथ ही जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर के तौर पर एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जहां लोग अपना नाम और पता बताकर  टीकों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

कम से कम 10 लोगों के पंजीकरण के बाद रवाना होगी मोबाइल वैन

घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए कम से कम 10 लोगों को साइन अप करने के बाद वैक्सीन वैन लोगों के घरों के लिए रवाना होगी । मोबाइल वैन रवाना होने से पहले कम से कम 10 लोगों का रजिस्ट्रेशन कंफर्म कर लेगी ताकि संसाधनों की बर्बादी ना हो क्योंकि टीके की एक शीशी का उपयोग 10 व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए किया जा सकता है।

वही वैक्सीन लगाने के बाद एक मेडिकल स्टाफ उस व्यक्ति के अवलोकन के लिए रहेगा जबकि वैक्सीन वैन टीका देने के लिए एक पते से दूसरे पते तक जाएगी।

राज्य की राजधानी जयपुर से लगभग 340 किलोमीटर दूर बीकानेर में 16 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और इन केंद्रों के डॉक्टर को इस बारे में सूचित किया जाएगा कि उनके क्षेत्र में टीका कौन प्राप्त कर रहा है ताकि वह किसी भी साइड इफेक्ट के लिए उनकी निगरानी कर सकें ।

बीकानेर में 60 प्रतिशत आबादी को लग चुका है टीका

बीकानेर की  कलेक्टर नमिता मेहता के अनुसार 2011 की जनगणना के मुताबिक शहर की आबादी 7 लाख से अधिक है और अब तक इसकी लगभग 60 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

गौरतलब है कुछ हफ्तों पहले मुंबई हाईकोर्ट ने कहा था कि वह केंद्र और बीएमसी की असंवेदनशीलता से निराश हैं। कोर्ट ने कहा था कि वरिष्ठ नागरिक और विशेष रूप से विकलांग और जो लोग बिस्तर या व्हीलचेयर पर हैं, उनके लिए डोर-टू-डोर कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा नहीं होना निराशाजनक है।

टॅग्स :राजस्थानबीकानेरकोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो