लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा-जदयू के बीच ट्विटर पर जारी है जुबानी जंग, दिखा रहे हैं एक-दूसरे को आईना

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2022 16:25 IST

बिहार में बीते दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गया, परिणाम भी आ गये लेकिन भाजपा की ओर से सुशील मोदी और जदयू की ओर से ललन सिंह के बीच चल रही जुबानी जंग अब भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा के सुशील मोदी और जदयू प्रमुख ललन सिंह के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है दोनों नेता एक-दूसरे के दलों को लगातार फेल बताकर ट्विटर पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैंसुशील मोदी ने नीतीश की विपक्षी एकता को कहा टांय टांय फिस, बदले में ललन सिंह ने कहा बड़का झुट्ठा पार्टी

पटना:बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद भाजपा और जदयू के बीच जारी वाकयुद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। गोपालगंज के चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा जहां जदयू को फेल बता रहा है, वहीं, जदयू भी भाजपा पर निशाना साधने में पीछे नही रह रही है।

सुशील कुमार मोदीबिहार में महागठबंधन कि सरकार बनने के बाद से लगातार हमलावर हैं। उन्होंने बीते रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम टांय टांय फिस हो गई है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का वोट भाजपा के साथ हो गया है। अब सुशील मोदी के इस बयानों को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने ही अंदाज में सुशील मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "सुशील जी, विपक्षी एकता की मुहिम टांय-टांय फिस्स होगी या 2024 में भाजपा मुक्त भारत का आगाज होगा ये समय बताएगा। 36752 वोट से 1794 पर आ गए फिर भी जनाधार दिखता है..। वाह भाई वाह..! बड़का झूठा पार्टी की फितरत ही है 'एक झूठ को सौ बार बोलना', आप इसी फितरत के शिकार हैं। लगे रहिए।"

इसके पहले भी ललन सिंह ने एक ट्वीट में सुशील मोदी को जवाब देते हुए कहा था, "लगता है आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है। 2020 में 36752 वोट से जीते थे। इस बार 1794 वोट फिर भी महागठबंधन के आधार वाला वोट आपको मिला। ऐसी प्रतिक्रिया बड़का झूठा पार्टी के हताश नेता ही दे सकते हैं। लगे रहिए, कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा आपको।"

बता दें एक दिन पहले सुशील मोदी ने नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश टांय-टांय फिस्स हो गई। बिहार के बाहर नीतीश कुमार कोई पूछ नहीं है। वहीं बिहार में भी उनकी लोकप्रियता लगातार कम होती जा रही है। पहले केसीआर ने उनके प्रस्ताव को नकार दिया।

सुशील मोदी के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नीतीश कुमार को महत्व नहीं दिया। बिहार में दो सीटों के चुनाव परिणाम बताते हैं कि महागठबंधन में शामिल होने के बाद भी राजद को जदयू के वोट नहीं मिले। राजद यह बात समझ गई है कि नीतीश कुमार अब वोट ट्रांसफर नहीं करा सकते हैं। जनता उनकी हकीकत जान चुकी है।

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीLalan Singhट्विटरजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर