लाइव न्यूज़ :

रीजनल से सीजनल हो गए, विपक्षी नेताओं ने पीएम रेस से बाहर कर दिया, विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2023 20:20 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार आरएसएस और भाजपा पर स्तरहीन टिप्पणी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।न अब देश और न बिहार की जनता ही स्वीकार करेगी।देशव्यापी अभियान की शुरुआत से पहले ही हवा निकल गई।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाव नहीं दिए जाने के बाद हताशा में अपने को पीएम रेस से बाहर कर लिए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ महीने पहले कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी से लालू प्रसाद के साथ मिलने की औपचारिकता के साथ कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बावजूद नीतीश कुमार को किसी ने तव्वजो नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज जिस आरएसएस और भाजपा पर स्तरहीन टिप्पणी कर रहे हैं।

उसने ही उन्हें 2000 में मात्र 7 विधायकों और 2020 में तीसरे स्थान पर आने वाली पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान आने के बाद कि राहुल गांधी ही होंगे पीएम पद के उम्मीदवार से, नीतीश कुमार के पीएम बनने की महत्वाकांक्षा की न केवल भ्रूण हत्या हो गई, बल्कि उनके देशव्यापी अभियान की शुरुआत से पहले ही हवा निकल गई।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दरअसल रीजनल और सीजनल नेता नीतीश कुमार अब तक कंधों की सवारी करके ही पद पाते रहे हैं। 2013 में जब भाजपा से अलग होकर 2014 के लोकसभा चुनाव में ताल ठोका तो औकात पता चल गई थी। महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा था। मौकापरस्ती के मास्टर नीतीश कुमार मौसम की तरह बदलते-बदलते अब रीजनल के साथ सीजनल नेता भी हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अपने नए साथी राजद और कांग्रेस को खुश करने के लिए ही दो दिन पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने आरएसएस और उस भाजपा पर ओछी टिप्पणी की थी। जिसके कंधे पर सवारी कर न केवल अपना कद बढ़ाया। बल्कि केंद्र से लेकर राज्य तक में पद भी पाते रहे हैं। दरअसल नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, उन्हें न अब देश और न बिहार की जनता ही स्वीकार करेगी।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र