लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Parishad Election 2024: जदयू ने दो प्रत्याशियों की घोषणा की, बिहार विधान परिषद चुनाव में इन पर खेला दांव, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2024 17:02 IST

Bihar Vidhan Parishad Election 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू कोटे से विधान परिषद की दो सीटें हैं।नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नाम की खूब चर्चा थी।

Bihar Vidhan Parishad Election 2024: बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में वे विदेश दौरे पर जाने से पहले मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। जदयू कोटा से नीतीश कुमार और खालिद अनवर विधान परिषद के उम्मीदवार बनाए गए हैं। ये दोनों नेता मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। जदयू कोटे से विधान परिषद की दो सीटें हैं। एक पर तो खुद मुख्यमंत्री नामांकन करेंगे जबकि दूसरी सीट पर खालिद अनवर जाएंगे।

हालांकि कुशवाहा उम्मीदवार के तौर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नाम की खूब चर्चा थी, लेकिन उनका नाम आगे नहीं बढ़ सका। आखिरकार नीतीश कुमार ने अपने पुराने विधान पार्षद खालिद अनवर पर ही भरोसा जताया है। खालिद अनवर तेज-तर्रार और नीतीश कुमार के बेहद करीबी विधान पार्षद माने जाते हैं। वह पेशे से पत्रकार रह चुके हैं।

खालिद अनवर अपने सधे हुए भाषण और मुस्लिम समाज में मजबूत पकड़ के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ महीने पहले ही नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे बिहार की यात्रा पर निकल उन्होंने मुस्लिम समाज को ये बताने की कोशिश की थी कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज के लिए क्या-क्या किया है और आगे क्या करने वाले हैं।

खालिद अनवर के बारे में माना जाता है कि मुस्लिम नेता होने के बावजूद भाजपा सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से भी इनके अच्छे संबंध है। ये मुस्लिमों के विकास और हक की राजनीति तो करते हैं। लेकिन कट्टर मुस्लिम राजनीति के लिए नहीं जाने जाते हैं। बता दें कि बिहार विधान परिषद में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है।

जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन