लाइव न्यूज़ :

बिहार के सरकारी अस्पतालों में होगी 'जीविका दीदियों' की नियुक्ति, नीतीश की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2023 08:42 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इससे 'जीविका दीदियों' के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्हें इन सेवाओं के लिए उचित भुगतान किया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे'जीविका दीदियों' को सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

पटनाः बिहार सरकार ने एक ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं 'जीविका दीदियों' को सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नियुक्त करने का फैसला किया है। ये महिलाएं रोगियों को साफ-सफाई संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। यह प्रस्ताव राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंत्रिपरिषद के समक्ष लाया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इससे 'जीविका दीदियों' के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्हें इन सेवाओं के लिए उचित भुगतान किया जाएगा।’’

सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों और अनुमंडलीय अस्पतालों में रसोई चलाने के लिए जीविका दीदियों को बाकायदा प्रशिक्षण देंगी। वहीं अस्पतालों में रसोई चलाने के लिए कोई भी इच्छुक महिला महज छह से आठ महिलाओं का समूह बनाकर रसोई चला सकती हैं। राज्य सरकार ने दस अस्पतालों में दीदी रसोई की अनूठी पहल के आधार पर सभी अस्पतालों में यह काम जीविका दीदियों को देने का निर्णय किया है। 

इन अस्पतालों में है दीदी रसोई

वैशाली सदर अस्पताल, बक्सर सदर अस्पताल, शेखपुरा सदर अस्पताल, गया सदर अस्पताल, शिवहर सदर अस्पताल, सहरसा सदर अस्पताल, शेरघाटी अनुमंडल अस्तपाल, आरबीआइ कैंटीन और डीएमआइ, पटना के छात्रावास में जीविका की दीदियां रसोई चला रहीं हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे राज्य के अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी नए अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर विधानसभा में पांच- पांच स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पूरे राज्य में 122 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।  

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन