लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौत गुजरात और भाजपा शासित राज्यों में, तेजस्वी ने कहा-जो गलत करेगा, उसका नतीजा भी गलत ही होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2022 17:56 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें गुजरात एवं भाजपा शासित राज्यों में हुई और यह डाटा केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया था, तो इस आधार पर पीएम और गृह मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज में घटना हुई थी तब भाजपा ने क्यों मौन धारण किया था? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों का विधानसभा में जो रवैया है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है।अवैध शराब कारोबारियों के संरक्षण के भाजपा के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के राज में शराब कारोबारियों को संरक्षण मिलता था।

पटनाः बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांगे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने करारा हमला बोला है। इस घटना पर तेजस्वी ने भी यही बात दुहराई है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गलत करेगा, उसका नतीजा भी गलत ही होगा।

उन्होंने कहा कि जब गोपालगंज में घटना हुई थी तब भाजपा ने क्यों मौन धारण किया था? तेजस्वी ने कहा कि जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें गुजरात एवं भाजपा शासित राज्यों में हुई और यह डाटा केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया था, तो इस आधार पर पीएम और गृह मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है?

लेकिन उन राज्यों में हो रही मौतों को लेकर कभी भी भाजपा के नेता वहां में मुख्यमंत्री या गुजरात से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा नहीं मांगते हैं। वहीं बिहार में भाजपा राजनीति कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों का विधानसभा में जो रवैया है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने विरोधी दल का नेता ऐसे आदमी को बना दिया है, जिसके बारे में क्या कहा जाये? विजय सिन्हा के सारण जाने के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है। उन्हें जहां जाना है, वहां जायें। पर वे महौल खराब करने ही जायेंगे।

अवैध शराब कारोबारियों के संरक्षण के भाजपा के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के राज में शराब कारोबारियों को संरक्षण मिलता था। अब किसी को भी संरक्षण नहीं मिल रहा है। भाजपा के मंत्री के भाई के यहां भी शराब मिला था, लेकिन इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इससे साफ होता है कि संरक्षण देने का काम भाजपा करती है। हमारी सरकार किसी को संरक्षण नहीं देती है। गलत काम करने वालों का गलत नतीजा होता है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट