लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने जहरीली शराब से होने वाली मौत पर दिया अजीब-ओ-गरीब बयान, बोले- "मौत तो भाजपा के समय में भी होती थी"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 20:48 IST

तेजस्वी यादव ने विधानसभा में भाजपा सदस्यों द्वारा शराबबंदी के खिलाफ किये गये हंगामे पर कहा कि जब सूबे में शराब बंदी नहीं थी, तब भी लोग जहरीली शराब पीकर मरते थे। तब भाजपा कहां थी? आज उन्हें शराबबंदी के विफल होने की बात याद आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने भाजपा सदस्यों द्वारा शराबबंदी को फेल बताने पर कसा तंजतेजस्वी यादव ने कहा कि आज जो शराबबंदी को फेल बता रहे हैं, उन्होंने ही शराबबंदी की शपथ ली थीतेजस्वी ने कहा कि भाजपा को बिहार की जनता से मतलब नहीं है, वो अपने लाभ के लिए हल्ला करते हैं

पटना: बिहार विधानमंडल में विपक्ष के हंगामे पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि 5 दिनों के शीतकालीन सत्र के सिर्फ 3 दिन बचे हुए हैं। विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं लेकिन भाजपा नहीं चाहती है कि जनता के विषय को सदन में उठाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में जब शराब बंदी नहीं थी, तब भी लोग जहरीली शराब पीकर मरते थे। तब भाजपा कहां थी? भाजपा यहां 10 से 15 साल तक सत्ता में थी तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया? आज उन्हें शराबबंदी विफल होने की याद आ रही है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि शराबबंदी को जो विफल बता रहे हैं, इन्होंने भी शराबबंदी को लेकर शपथ ली थी। शराबबंदी से पहले और शराबबंदी के बाद जब इनकी सरकार थी, उस समय भी जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई है। यह सच्चाई है इसे झुठलाया नहीं जा सकता। आज उन्हें इसमें गड़बड़ी की याद आ रही है। भाजपा के लोगों को भी यह भी जवाब देना होगा कि जब वह सत्ता में थे तब कितने लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई थी?

सदन में भाजपा के हंगामे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता के मुद्दे को विपक्ष को उठाना चाहिए। वह नहीं उठाकर केवल हंगामा किया जा रहा है। असल में ये सब लोग जान रहे हैं कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लगातार हमलोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग तो हर सवाल का जवाब दे रहे हैं, लेकिन हंगामा करने वाले नहीं चाहते हैं कि जनता के मुद्दे को सदन में उठाया जाए।

भाजपा के विधायकों द्वारा छपरा में जहरीली शराब की घटना के जगह के जाने पर कहा उन्हें जो करना है करें। भाजपा के मंत्री के घर जब शराब पकड़ी जाती है, तब उस मामले में भाजपा वाले कुछ नहीं बोलते हैं। इस तरह की घटनाएं जब होती थी तब खामोशी अख्तियार कर लेते थे। उन्होंने कहा कि आज दोनों सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन में जो विपक्ष का व्यवहार नियम के अनुसार होना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार बिहार के लिए क्या कह रही है? बता दें कि छपरा के सारण में जहरीली शराब से दो दर्जन के करीब लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई बीमार का अब भी इलाज चल रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार