लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेजस्वी यादव ने किया ऐलान; सत्ता में आने पर देंगे 'माई-बहिन मान योजना' का लाभ, एनडीए ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2024 14:35 IST

Bihar: बिहार के लोग किसी भी हालत में लालू के परिवार को सत्ता में नहीं आने देगा।

Open in App

Bihar: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा यह ऐलान किए जाने के बाद कि कि 2025 में यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो माई-बहिन मान योजना के तहत बिहार में रहने वाली प्रत्येक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह अकाउंट में भेजा जाएगा। इसके पहले तेजस्वी यादव ने लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का भी ऐलान किया था। तेजस्वी यादव के इस ऐलान के बाद एनडीए के नेता हमलावर हो गए हैं। 

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री संतोष सुमन तेजस्वी के इस घोषणा को हवा हवाई बता रहे हें। कह रहे हैं कि चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन लालू परिवार को अब सत्ता हासिल नहीं होगी। बिहार की जनता समझदार है सोच समझकर 2025 में अपना फैसला सुनाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

महिलाओं की इतनी चिंता थी तो अपने 15 साल के शासनकाल में यह घोषणा क्यों नहीं किया? जंगलराज के युवराज वादे का पिटारा लेकर हवाबाजी कर रहे हैं। बिहार की जनता से किये गये वादों को भी वो निभा नहीं पाए। तेजस्वी यादव खुद दो बार उपमुख्यमंत्री बने तब यह बात उनको क्यों नहीं सुझी? वो तो पांच विभाग के मंत्री भी थे, लेकिन एक भी वादा नहीं निभा पाए। 

वही केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी के माता-पिता जी ने 15 साल बिहार में राज किये थे ना..तब कौन सा योजना लाए थे? जरा यह भी तो बतावें? उनके माता-पिता ने कहां बिहार को पहुंचा दिया था, यह हर कोई जानते हैं। बिहार में ना तो सड़कें थी ना बिजली और ना ही कानून- व्यवस्था था। बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था।

इन सब पर भी तो तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए। वहीं, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव यह घोषणा 2040 के लिए की है। 2040  में इस तरह की योजना लागू करने के लिए सोच रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार एनडीए की है। यह कल्याणकारी सरकार है। सभी के लिए एनडीए सरकार सोचती है। तेजस्वी जी को सोचने की जरूरत नहीं है घूमने की जरूरत है। 

उधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव के 15 साल को बिहार की जनता ने देखा है। किस तरह जनता को लूटने का काम किया गया। 950 करोड़ का चारा घोटाला लालू ने किया। गरीब को नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का काम लालू का परिवार करता है। यह बिहार की जनता बखूबी जानती है। बिहार के लोग किसी भी हालत में लालू के परिवार को सत्ता में नहीं आने देगा।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को दरभंगा में इस बात की घोषणा की थी कि हमारी सरकार 2025 में बनी तो बिहार में मां बहिन मान योजना लागू करेंगे और बिहार की हर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 देंगे। इस संबंध में रविवार को स्थानीय अखबारों में विज्ञापन भी दिया गया।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो