लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने लगाया केन्द्र पर भेदभाव का आरोप, सुशील मोदी के आरोपों पर बोले- "वो फालतू बात करते हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2022 16:46 IST

केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए बिहार के उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से बिहार के साथ भेदभाव कर रही है और वो नहीं चाहती की बिहार विकास की दौड़ में अन्य राज्यों से आगे निकले।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर लगाया बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोपतेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से फिर की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांगसुशील मोदी के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें कोई काम नहीं है, वो फालतू की बात करते हैं

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधते हुए बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से बिहार के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को केंद्रीय सहायता राशि देने में भेदभाव कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो हमारा राज्य टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर्स की बात करें तो इसमें बिहार सबसे आगे है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। इसमें अगर केंद्र सरकार भी सहयोग कर दे तो बिहार काफी आगे चला जाएगा और यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले जाए तो बिहार देश के टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा।

लेकिन इन बातों के साथ तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रही है और बिहार के विकास के साथ लगातार पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि हम केवल आरोप नहीं लगा रहे बल्कि पूरी ताकत के साथ ही यह बात कर रहे हैं। हमारे पास इसे साबित करने के लिए कई प्रमाण है।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की भेजी धनराशि और सूबे की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि बिहार में नगर निकाय के कुल 38 हेड क्वार्टर हैं और केंद्र सरकार उनके विकास के लिए महज 7 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च करने के लिए दे रही है। अब खुद ही सोचा जा सकता है कि इतने कम पैसों में बिहार का किस तरह से विकास होगा।

वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी के आरोपों और बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी के बातों का हम जवाब नहीं देते हैं। वे बेमतलब की बात करते हैं। सुशील मोदी काम के विषय पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि विलय की बात एकदम गलत है। इससे पहले भी सुशील मोदी के बयान को तेजस्वी यादव फालतू बता चुके हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीCentral Governmentमोदी सरकारसुशील कुमार मोदीआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप