लाइव न्यूज़ :

मोदी बेचैन आत्मा हैं, शिवानंद तिवारी ने कहा-रोज कुछ नहीं बोलें तो अपच की बीमारी हो जाती है...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2022 18:45 IST

बिहारः लगभग पचास वर्ष पूर्व बिहार आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद सुशील मोदी अपनी राजनीति की ढलान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता सौंपेंगे या नहीं इसकी चिंता में उनको दुबले होने की जरूरत नहीं है।तेजस्वी ने तैंतीस-चौंतीस वर्ष की उम्र में ही हासिल कर लिया है। परिश्रम और लगन के द्वारा अपनी क्षमता का कितना विस्तार करते हैं।

पटनाःराजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी बेचैन आत्मा हैं। अगर रोज कुछ नहीं बोलें तो इनको अपच की बीमारी हो जाती है। तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता सौंपेंगे या नहीं इसकी चिंता में उनको दुबले होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि लगभग पचास वर्ष पूर्व बिहार आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले सुशील मोदी अपनी राजनीति की ढलान पर हैं। नई उम्र के तेजस्वी की राजनीति तो अभी अपने उठान पर है। तिवारी ने कहा कि पद प्रतिष्ठा के लिहाज से अपने पचास वर्षों की राजनीतिक यात्रा में सुशील मोदी जी ने जो कुछ अब तक हासिल किया है।

वह सब तो तेजस्वी ने तैंतीस-चौंतीस वर्ष की उम्र में ही हासिल कर लिया है। इसलिए उनके सामने तो उड़ान के लिए सारा आकाश सामने है। सुशील जी भूल जा रहे हैं कि वे अब अतीत हैं तो तेजस्वी भविष्य। अब यह तेजस्वी पर निर्भर है कि वे अपने परिश्रम और लगन के द्वारा अपनी क्षमता का कितना विस्तार करते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनासुशील कुमार मोदीआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी