लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराबकांड पर आरसीपी सिंह ने घेरा नीतीश कुमार को, कहा- "मरा भी गरीब और नौकरी भी जायेगी गरीब की, वाह!वाह!"

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2023 18:49 IST

मोतिहारी शराबकांड की घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शराबबंदी पूरी तरह से फेल है और नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा के कारण गरीबों की जान जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोतिहारी शराबकांड की घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना बिहार में शराबबंदी फेल है, केवल नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा के कारण गरीबों की जान जा रही है आरसीपी सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए का बजट होने के बावजूद शराबबंदी पूरी तरह से फेल है

पटना:बिहार के मोतिहारी जिले में हुई जहरीली शराबकांड की घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा के कारण गरीबों की जान तक जा रही है। जहरीली शराब पीने से मरा भी गरीब और नौकरी भी गरीब की ही जाएगी। बता दें कि इस घटना के बाद एएसआई और चौकीदारों को निलंबित किया गया है।

आरसीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर गोस्वामी तुलसीदास के बालकाण्ड में लिखे पंक्ति का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने ठीक ही लिखा है -‘समरथ को नहीं दोष गोसाईं’। आप प्रदेश के मुखिया हैं। राज्य के सारे आर्थिक एवं मानव संसाधन आपके अधीन है। पुलिस, आबकारी और खुफिया तंत्र के सर्वे सर्वा आप स्वयं हैं। सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी गण अपने-अपने विभागों की प्रगति और समस्याओं से आपको समय समय पर अवगत कराते रहते हैं। फिर भी जहरीली शराब पीने से गरीब  मर रहे हैं।

समाचार पत्रों में छपी खबरों से ऐसा लगता है कि शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए आपने सैंकड़ों- करोड़ों रुपए का बजट दिया है। पूरे पुलिस विभाग को आपने इसी काम में लगा दिया है। शिक्षकों तक को आपने इस अभियान से जोड़ रखा है। इन सबके बावजूद भी शराबबंदी की आपकी नीति क्यों सफल नहीं हो पा रही है?

उन्होंने लिखा है कि मोतिहारी ज़हरीली शराबकाण्ड-एएसआई और चौकीदार निलम्बित! नीतीश बाबू क्या शानदार मानक है आपका जिम्मेदारी निर्धारण करने का मान गए। प्रदेश में शराबबंदी की नीति आपने बनाई और निलंबित कर रहे हैं बेचारे एएसआई और चौकीदार को। मरा भी गरीब और नौकरी भी जाएगी गरीब की।

उन्होंने आगे लिखा है कि खान-पान व्यक्ति का निजी मामला होता है। खान -पान को कानून के जरिए नहीं बदला जा सकता है। लोहिया जी भी कहा करते थे कि खान-पान निजता से जुड़ा हुआ है, इसे कानून के दायरे में नहीं लाना चाहिए। कानून के बदले लोगों को जागृत कर खान-पान के गुणों और अवगुणों से अवगत कराया जा सकता है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार