लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के खिलाफ जदयू ने खोला मोर्चा, विधान पार्षद नीरज कुमार ने हनुमान मंदिर में किया रामायण का पाठ

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2023 21:00 IST

बिहारः जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार शनिवार को अचानक ही राजवंशी नगर हनुमान मंदिर पहुंच गए और अपने समर्थकों के साथ उन्होंने वहीं पर रामायण का पाठ किया।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज कुमार ने कई जगह पर लोगों को दोहा का अर्थ भी समझाया।सहयोगी पार्टी राजद पर हमला बोला। राजद नेतृत्व से बड़ी मांग करते हुए कहा कि तत्काल मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर बयान देने के बाद सियासत तेज हो गई है। महागठबंधन में तकरार बढ़ती जा रही है। प्रो.चंद्रशेखर के खिलाफ जदयू के नेता अब खुलकर बयानबाजी करने लगे हैं।

इसबीच जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार शनिवार को अचानक ही राजवंशी नगर हनुमान मंदिर पहुंच गए और अपने समर्थकों के साथ उन्होंने वहीं पर रामायण का पाठ किया। इस मौके पर नीरज कुमार ने कई जगह पर लोगों को दोहा का अर्थ भी समझाया। उन्होंने अपनी सहयोगी पार्टी राजद पर हमला बोला। 

नीरज कुमार ने राजद नेतृत्व से बड़ी मांग करते हुए कहा कि तत्काल मंत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने हिंदुओं की भावना को आहत किया है। भारत में सनातनी परंपरा के खिलाफ दिया गया बयान कहीं ना कहीं धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जदयू इस मसले पर बार-बार कह रही है कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलना उसकी पॉलिसी का हिस्सा रहा है।

जदयू की नीति में सर्वधर्म समभाव है और ऐसे में मंत्री चंद्रशेखर को अपने बयान के लिए खेद जताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हर शनिवार इस मंदिर में आते हैं। यहां आने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और रामायण पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी चलते हम इस बार भी यहां पहुंचे हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।

जदयू मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि रामचरितमानस हमारा धार्मिक ग्रंथ है। इसकी चर्चा हमारे संविधान में भी की गई है। इस ग्रंथ को बिहार के लोहिया से लेकर महात्मा गांधी ने इसकी काफी तारीफ की है। रामचरितमानस के बारे में महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर हमारे मौत के समय भी मुंह में राम का नाम नहीं आता है तो इस तरह की जिंदगी का कोई फायदा नहीं।

इसलिए उन्होंने अपने अंतिम समय में भी हे राम का उच्चारण किया था। जबकि लोहिया ने रामायण मेला ही लगवाने का काम किया था। हम मानते हैं कि संविधान में जो कुछ भी लिखा हुआ है। जिसका उन वाक्यों से कहीं न कहीं उल्लंघन हो रहा है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार