लाइव न्यूज़ :

अगर मेरा मुंह खुल गया तो किसी का धोती-पायजामा नहीं बचेगा, प्रशांत किशोर ने हमला बोला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2023 18:56 IST

बिहारः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सवाल पूछा है कि बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पास दलों को चलाने के लिए पैसा कहां से आता है?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले 30 साल से लोग सिर्फ चार मुद्दों पर वोट करते जा रहे हैं।गरीब जनता के साथ धोखा करके उनको लूट खसोट रहे हैं।गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। 

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर मेरा मुंह खुल गया तो किसी का धोती-पायजामा नहीं बचेगा। पीके ने सवाल पूछा है कि बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पास दलों को चलाने के लिए पैसा कहां से आता है?

उन्होंने कहा कि जब वोट देने की बात आती है तो उस समय हम सबकुछ भूल कर अपने जाति के लोगों को खोजने लगते हैं। पीके ने कहा कि बिहार में पिछले 30 साल से लोग सिर्फ चार मुद्दों पर वोट करते जा रहे हैं, जिसे अब बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पास दलों को चलाने के लिए पैसा कहां से आता है?

पीके ने कहा कि वो बिहार को लूट रहे हैं। यहां की गरीब जनता के साथ धोखा करके उनको लूट खसोट रहे हैं। खुद के बारे में कहा कि हमारे तो दूसरे राज्यों में बनाई व्यवस्था है जहां से पैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद और जदयू जैसे दलों को चलाने के लिए उनके पास कहां से पैसे आ रहे है? ये उनसे ही पूछना चाहिए। हमने मुंह खोला तो किसी की धोती पैजामा नहीं बचेगी।

उन्होंने कहा कि, है किसी में दम तो हमको पकड़ के दिखा दे? पीके ने कहा कि हमारे हर काम के लिए चेक से पैसा लिया-दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप वर्षों से अलग-आलग पार्टियों को वोट दे रहे हैं। इससे आपको हासिल क्या हो रहा है? उन्होंने तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आज राजद और जदयू के नेता जो बिहार के गरीब लोगों को लूट कर अपना-अपना काम चला रहे हैं। अपना बर्थडे चार्टर प्लेन में मना रहे हैं।

उनसे पत्रकार कभी क्यों नहीं पूछते कि आखिर वो इतना पैसा कहां से ला रहे हैं? खैर! मैंने तो इन पार्टियों के लिए काम भी किया है। बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी पदयात्रा पर बिहार भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वो गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो