लाइव न्यूज़ :

'सनातन धर्म की जीत'?, पोस्टर में नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2025 16:31 IST

पोस्टर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंगल पांडेय सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमारोह से पहले राजधानी में लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।बड़े अक्षरों में लिखा है- 'सनातन धर्म की जीत।' शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह से पहले राजधानी में लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

पोस्टर में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हैं और ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा है- 'सनातन धर्म की जीत।' पोस्टर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंगल पांडेय सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी हैं।

चुनावी जीत के बाद पटना में कई बधाई पोस्टर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में खासा विमर्श शुरू हो गया है। इधर, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रमुख एनडीए घटक दलों के राष्ट्रीय नेता, कई केंद्रीय मंत्री, देशभर से आने वाले वरिष्ठ राजनीतिक चेहरे मौजूद रहेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री और कुछ प्रमुख मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजदयू के संपर्क में महागठबंधन के 17-18 विधायक?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 'खेला', प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारत अधिक खबरें

भारतAadhaar Update Rules: बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के आधार कार्ड में बदले ये चीजें, जानें यहां

भारतवक्फ दस्तावेजः अपलोड की समयसीमा 1 साल और बढ़ाने की मांग, मंत्री किरेन रीजीजू से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

भारतवन और पुलिस विभाग में 3-3 और अन्य विभागों में 2 प्रतिशत आरक्षण लागू, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया तोहफा

भारतकौन हैं मोहम्मद मुकिम?, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर उठाए सवाल