लाइव न्यूज़ :

राजद और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव?, आखिर राबड़ी देवी-लालू यादव के पुत्र ने किससे बंधाई राखी, शेयर किया तस्वीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2025 16:42 IST

Raksha Bandhan 2025: तेज प्रताप की सात सगी बहनें हैं, जिनमें मीसा भारती, रोहिणी आचार्या, हेमा, रागिनी, चंदा और अनुष्का शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRaksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी।Raksha Bandhan 2025: इस मौके की तस्वीरें उन्होंने शनिवार को अपने एक्स पर साझा की है। Raksha Bandhan 2025: बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस बार रक्षाबंधन का पर्व सादगी से मनाया।

पटनाः राजद और घर से बाहर का रास्ता दिखा दिए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस बार रक्षाबंधन का पर्व सादगी से मनाया। उन्होंने अपनी मौसेरी बहन डॉ. पिंकी कुमारी से राखी बंधवाई। इस मौके की तस्वीरें उन्होंने शनिवार को अपने एक्स पर साझा की है। तेज प्रताप ने पोस्ट में लिखा कि “आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी। मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार।” तेज प्रताप की सात सगी बहनें हैं, जिनमें मीसा भारती, रोहिणी आचार्या, हेमा, रागिनी, चंदा और अनुष्का शामिल हैं।

हर साल वे अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाते रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ बहनों ने उन्हें राखी पोस्ट के जरिए भेजी। एक अन्य पोस्ट में तेज प्रताप ने वीडियो कॉल के ज़रिए हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी से बात की और उनके भेजे हुए राखियों के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा कि आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप इस साल का रक्षाबंधन का त्योहार परिवार के बाहर मना रहे हैं। साथ ही रक्षा बंधन के इस पर्व ने लालू परिवार में चल रही तनातनी को और उजागर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन और सांसद मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने उन्हें राखी नहीं भेजी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब लालू परिवार में राजनीतिक और निजी मतभेदों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। यह भी माना जा रहा है कि यह सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं, बल्कि राजनीतिक दूरियों का भी इशारा है। हालांकि, बड़ी बहन मीसा भारती और रोहिणी के राखी नहीं भेजे जाने पर तेज प्रताप यादव की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :रक्षाबन्धनलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज