लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2024: सीएम योगी बोले-जो राम के लाए हैं, वही दिल्ली की गद्दी पर बठेंगे, तेजस्वी यादव ने किया पलटवार- बेरोजगारी और महंगाई को दूर करो...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2024 15:41 IST

Bihar Polls Lok Sabha Elections 2024: देश में कौन राम भक्त नहीं है? हम लोग तो दूरदर्शन के समय से ही रामायण देखते आ रहे हैं घर में। तेजस्वी ने कहा कि हमारे घर में राम हैं। मंदिर है। रामराज्य के लिए बेहतर बेरोजगारी को दूर करना।

Open in App
ठळक मुद्देमहंगाई को दूर करना है, गरीबी दूर करनी है। राम के आदर्शों पर चलने से सब कुछ होगा। चुनावी मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, रोजगार, और युवाओं को सशक्त बनाना है।

Bihar Polls Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आठ सीटों पर एक जून को होने जा रहे मतदान को लेकर सभी पार्टियों के राजनेता ताबड़तोड़ रैलियां कर एक दूसरे पर जोरदार हमले बोल रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार दौरे पर आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि जो राम के लाए हैं, वही दिल्ली की गद्दी पर बठेंगे। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा यह कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश में कौन राम भक्त नहीं है? हम लोग तो दूरदर्शन के समय से ही रामायण देखते आ रहे हैं घर में। तेजस्वी ने कहा कि हमारे घर में राम हैं। हमारे घर में मंदिर है। लेकिन रामराज्य के लिए बेहतर है बेरोजगारी को दूर करना।

महंगाई को दूर करना है, गरीबी दूर करनी है। राम का नाम लेने से कुछ नहीं होगा बल्कि राम के आदर्शों पर चलने से सब कुछ होगा। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनावी मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, रोजगार, और युवाओं को सशक्त बनाना है। बिहार ने पिछले चुनाव में इनको गुजरात से भी अधिक सांसद दिया। यहां 40 में से 39 सांसद को बहुमत हासिल हुई।

लेकिन इसके बाद में बिहार को ठेंगा मिला और गुजरात को सब कुछ मिला। इसलिए बिहार की जनता इस बार उनको सबक सिखाएगी। वहीं, चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दी, चिराग पासवान कहते हैं कि हमने जमीन लिखवा कर नौकरी दी है तो एक लड़का या एक कैंडिडेट को ढूंढ कर लाएं, जिसे हमने जमीन लिया हो।

यदि उनके पास कोई उत्तर नहीं है तो कृपया चुप रहें उनके लिए बेहतर होगा। नहीं तो फिर मैं बोलूंगा तो अलग ही बात होगी। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जो राम को मानने वाले हैं और जो राम को नहीं मानने वाले हैं, उनके बीच में चुनाव है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में वही बैठेगा जो राम को मानता है। वहीं चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के 1 करोड़ नौकरी देने के वादे पर तंज कसते हुए कहा है कि वो बिहार में तो उतना जमीन ही नहीं है कि वो इतनी नौकरी देकर लिखवाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल