लाइव न्यूज़ :

किस पर करूं विश्वास?, मेरे यहां रहकर कर रहा साजिश, तेज प्रताप यादव ने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को दिखाया बाहर का रास्ता

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2025 17:50 IST

तेज प्रताप ने इसको लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मिशाल सिन्हा मेरे यहां रहकर कुछ काम देखा करते थे। लेकिन विगत दिनों में उसने मेरे खिलाफ षडयंत्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देऑडियो वीडियो और अन्य दस्तावेज मुझे प्राप्त हुआ है।मिशाल सिन्हा को अपने सभी कार्यों से स्थाई रूप से निलंबित करता हूं। करीबियों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बुधवार को अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मिशाल सिन्हा पर तेज प्रताप की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप लगा है, जिससे तेज प्रताप ने नाराजगी जताई है। मिशाल सिन्हा लंबे समय से तेज प्रताप यादव के साथ जुड़े हुए थे। तेज प्रताप ने इसको लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मिशाल सिन्हा मेरे यहां रहकर कुछ काम देखा करते थे। लेकिन विगत दिनों में उसने मेरे खिलाफ षडयंत्र किया।

जिसके ऑडियो वीडियो और अन्य दस्तावेज मुझे प्राप्त हुआ है, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से मिशाल सिन्हा को अपने सभी कार्यों से स्थाई रूप से निलंबित करता हूं। बता दें कि तेज प्रताप लगातार कुछ दिनों से यह इशारा कर रहे हैं कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश की जा रही है। जिसमें कई बार उन्होंने करीबियों के शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने खुलकर कभी किसी का नाम लिया।

अब मिशाल सिन्हा को अपनी निजी सचिव  के पद से हटाकर तेज प्रताप ने  साफ कर दिया कि फिलहाल, वह किसी पर भी विश्वास करने की स्थिति में नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप को लालू परिवार से अलग कर दिया गया है। वहीं उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया है। कुछ दिन पहले ही राबड़ी देवी ने मंच से कहा था कि परिवार में झगड़े होते हैं और बंटवारे भी होते हैं। जाहिर है कि उनका इशारा लालू की विरासत को लेकर था।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर