लाइव न्यूज़ :

राजद पर हाइड्रोजन बम?, मुख्यमंत्री उसी पार्टी का बनेगा, जिसके पास बहुमत आएगा, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले- राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा को सफल बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2025 15:40 IST

मतदाता अधिकार यात्रा से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने बिहार की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 90 सीटों को चिन्हित किया था।तीन कैटेगरी में विभाजित कर रखा है।’ए’ कैटेगरी में 50 सीटें तो ’बी’ और ’सी’ में 18-18 सीटों को रखा।

पटनाःबिहार में मतदाता अधिकार यात्रा समाप्त होते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम को राजद के माथे पर ही फोड दिया है। बिहार में इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उसी पार्टी का बनेगा, जिसके पास बहुमत आएगा। कौन मुख्यमंत्री बनेगा, अगर हम लोग तय कर लेंगे तो आप क्या करेंगे? इसलिए इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि इंतजार करिए हाइड्रोजन बम का। दरअसल, यात्रा के समापन के बाद महागठबंधन के अंदर एक बार फिर से सीट शेयरिंग को लेकर घमासान की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि मतदाता अधिकार यात्रा को सफल बनाने में राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी, लेकिन पूरा श्रेय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लेकर चले गए।

हालात यह है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता तो इसे सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा बता रहे हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता यात्रा की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह आत्मविश्वास राजद अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव को भारी पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी अब राजद से बराबरी का सीट चाहती है। वह कम से कम 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के रणनीतिकार अब बिहार में अपने लिए 90 सीट चाहते हैं। सोमवार को कांग्रेस के कुछ राष्ट्रीय नेताओं ने पटना के एक होटल में अपनी अनौपचारिक बैठक की थी, जिसमें इस तरह की चर्चा हुई थी। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कुछ नेताओं ने अब 70 की जगह 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था। प्रदेश स्तरीय नेतृत्व ने भी इसका समर्थन किया।

अब महागठबंधन के फोरम पर इसको लेकर कांग्रेस नेता अपनी बात रखेंगे। उल्लेखनीय है कि मतदाता अधिकार यात्रा से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने बिहार की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। पार्टी ने जिन 90 सीटों को चिन्हित किया था, उन्हें तीन कैटेगरी में विभाजित कर रखा है। जिसमें ’ए’ कैटेगरी में 50 सीटें तो वहीं ’बी’ और ’सी’ कैटेगरी में 18-18 सीटों को रखा गया था।

4 सीटों को भी रिजर्व किया गया था। ’ए’ कैटेगरी में वो सीटें थीं, जिन पर कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती आई है। उस वक्त राजद ने सिर्फ 50 सीटें देने की बात कही थी। जिसके बाद बिहार कांग्रेस के नेता 70 सीटों पर अड़े हुए थे। इसके बाद पार्टी ने राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा को डिजाइन किया और इसके तहत 110 सीटों को कवर किया।

अब कहा जा रहा है कि पार्टी इनमें से ही 90-100 सीटों पर अपना दावा ठोक सकती है। दरअसल, कांग्रेस अब बिहार में राजद का पिछलग्गू होने का तमगा छोडना चाहती है। इसी कड़ी में कांग्रेस बिहार में अपनी खोई हुई जमीन को वापस लेने की रणनीति पर काम करने लगी है। शायद यही कारण है कि राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने से परहेज किया।

ऐसे में अब संभावना यह भी जताई जाने लगी है कि अगर राजद कांग्रेस को मन मुताबिक सीटें नहीं देती है तो वह अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकती है। मसलन वीआईपी के साथ जाकर चुनावी ताल ठोकना भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में उसका खोया हुआ जनाधार भी वापस लौट सकता है। हालांकि कांग्रेस अभी अपने पत्ते नहीं खोलना चाहती है और वह सधी हुई चाल चलने लगी है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवदिग्विजय सिंहराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?