लाइव न्यूज़ :

2020 की तुलना में बिहार में 72 लाख अधिक मत पड़े, तेजस्वी यादव ने कहा- 18 नवंबर को लेंगे शपथ, लोगों ने नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं सरकार बदलने के लिए किया मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 13:57 IST

एग्जिट पोल के बारे में तेजस्वी ने कहा, "ये सर्वे तो बंगाल (में तृणमूल कांग्रेस को) हरा रहा था। 2024 में कुछ मीडिया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)को लोकसभा में 400 सीटों के पार करा रहे थे, नतीजा आपने देखा।’’

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे।एग्जिट पोल के चक्कर में "लोगों ने यहां तक कि बड़े अभिनेता धर्मेंद्र को भी मार दिया""बिहार लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को हम यहां से मिटने नहीं देंगे।"

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में हुई रिकॉर्ड तोड़ मतदान से स्पष्ट है कि राज्य की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है। तेजस्वी ने इसके साथ ही कहा कि महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “इस बार 2020 की तुलना में बिहार में 72 लाख अधिक मत पड़े हैं और यह वोट 'परिवर्तन के पक्ष' में पड़े हैं।’’ तेजस्वी ने कहा, ‘‘प्रदेश में 72 लाख लोगों ने नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं बल्कि बिहार में बदलाव लाने और सरकार बदलने के लिए मतदान किया है। लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे।’’

एग्जिट पोल के बारे में तेजस्वी ने कहा, "ये सर्वे तो बंगाल (में तृणमूल कांग्रेस को) हरा रहा था। 2024 में कुछ मीडिया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)को लोकसभा में 400 सीटों के पार करा रहे थे, नतीजा आपने देखा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के चक्कर में "लोगों ने यहां तक कि बड़े अभिनेता धर्मेंद्र को भी मार दिया"

और ऐसी पत्रकारिता पहले कभी नहीं देखी। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं ने नागरिकता व संवैधानिक मुद्दों पर दोहरे मापदंड अपनाए हैं और चेतावनी दी कि बिहार की जनता लोकतंत्र की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा, "बिहार लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को हम यहां से मिटने नहीं देंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मतगणना के दिन प्रक्रिया को धीमा करने की कोशिश करेंगे। तेजस्वी ने कहा, “ये लोग मतगणना को स्लो कराने की कोशिश करेंगे। हम उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और ऐसा नहीं होने देंगे।” मीडिया पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा, “इन चैनलों की विश्वसनीयता का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि इन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर चला दी थी। कुछ चैनल तो यह तक कहने लगे थे कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लाहौर, इस्लामाबाद और कराची पर कब्जा कर लिया है।

यही इन लोगों की पत्रकारिता है।” तेजस्वी ने विश्वास जताया कि इस बार जनादेश पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में है और कहा कि “बिहार की जनता ने मौजूदा सरकार की कुशासन की राजनीति को समाप्त करने के लिए भारी मतदान किया है।”

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु