लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: 6 दिन पहले सरकार गठन, मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ नहीं, उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा- कैबिनेट विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार, राजद पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2024 16:17 IST

Bihar Politics News: खुद 1995 में मात्र 12 मंत्री के साथ कई साल तक सरकार चलाए थे। उनको सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई राज्यों में ईडी की कार्रवाई जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Politics News: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के 6 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ नहीं होने से सियासी गहमागहमी बनी हुई है। ऐसे में अब इन तमाम सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है। इसमें कहां कोई बड़ी समस्या है। इसको लेकर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कैबिनेट विस्तार के बाद और भी लोगों को जगह दी जाएगी यह तो तय चीज है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी 9 मंत्री ने शपथ लिया है। वहीं राजद के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के लोग क्या आरोप लगाएंगे? वह खुद 1995 में मात्र 12 मंत्री के साथ कई साल तक सरकार चलाए थे। उनको सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।

बता दें कि इन दिनों कई राज्यों में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी ने बीते दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने पांचवीं बार समन भेजा है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ईडी के पांचवें समन पर भी पेश नहीं हुए हैं।

साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार ईडी की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग भी गलत करेंगे उनपर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि जो लोग भी गरीब का पैसा लूटेंगे, उन पर कार्रवाई तय है। मोदी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गारंटी है।

जो भ्रष्टाचारी है उसे जेल जाना ही पड़ेगा। वहीं झारखंड में सियासी उठापटक पर कहा कि राज्यपाल तमाम मामले को देख रहे हैं और वहां के पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप है। और जिनपर आरोप होगा उन्हें कार्रवाई का समाना करना ही पड़ेगा।

इसके अलावा राजद के तरफ से लागए जा रहे आरोप पर सम्राट चौधरी ने कहा किे उनका इतिहास जो लोग जानते हैं, उनको मालूम होना चाहिए कि वो तो मात्र 12 विधायक में 1995 में डेढ़ साल तक सरकार चलाए थे। यहां तो अभी ही नौ मंत्री है, दो उपमुख्यमंत्री है। आगे जल्द ही कैबिनेट में और भी लोगों को जगह दी जाएगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारहेमंत सोरेनझारखंडबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप