लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: बिहार में सरकार बनाने के बाद पहली मुलाकात, पीएम मोदी से मिले सीएम नीतीश, राज्यसभा और लोकसभा चुनाव पर चर्चा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 18:24 IST

Bihar Politics: बिहार में 28 जनवरी को "महागठबंधन" को छोड़कर राजग में लौटने के बाद जदयू के नेता कुमार राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे के दौरान भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा (दोनों भाजपा से) ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। राज्यसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।राज्यसभा की छह सीट खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है।

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के बाद, दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी। यह बैठक कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करने से पांच दिन पहले हुई है। बिहार में 28 जनवरी को "महागठबंधन" को छोड़कर राजग में लौटने के बाद जदयू के नेता कुमार राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे के दौरान भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की। लोकसभा और राज्यसभा चुनाव पर बातचीत हुई।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा (दोनों भाजपा से) ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। जदयू सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कुमार की भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के दौरान राज्य में राज्यसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। बिहार में राज्यसभा की छह सीट खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज